वाराणसी। पंचकोशी रोड स्थित सालारपुर में पेयजल समस्या गहरा गई है। ऐसे में शुक्रवार को महिलाओं का धैर्य जवाब दे गया। इन्होंने गांव में बाल्टी रखकर प्रदर्शन किया। सलारपुर में लगे दो हैंडपंप खराब हैं। वहीं, जलनिगम की टंकी से भी कई दिन से पानी नहीं मिल रहा है। महिलाओं ने बताया कि वे भीषण गर्मी में हफ़्तों से परेशानी झेल रही हैं। उन्हें घर से दूर लगे हैंडपंपों से पानी ढोकर लाना पड़ता है। महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द समस्या दूर नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
