वाराणसी

मंडलायुक्त नारायणपुर तो जिलाधिकारी  दशाश्वमेध घाट पर लगाया झाड़ू, दिया स्वच्छता का संदेश

नगर निगम को लगातार  सफाई अभियान चलाते रहने का दिया निर्देश

वाराणसी। शहर में सोमवार को स्वच्छता अभियान को और भी गति दी गयी। इस दौरान मंडलायुक्त ने शिवपुर स्थित नारायणपुर तो जिलाधिकारी ने दशाश्वमेध घाट पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय नागरिकों तथा आमजनों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया । मंडलायुक्त ने नारायणपुर शिवपुर सेंट्रल जेल मार्ग स्थित श्याम नगर कॉलोनी के खाली पड़े प्लाटों एवं कॉलोनी के मार्गों पर विशेष स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई की। वहीं पास में स्थित मलिन बस्ती के गलियों में भी साफ-सफाई करते हुए वहां के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने मलिन बस्ती के निवासियों के घरों में जाकर उनसे वार्ता करते हुए उनसे नगर निगम के प्रतिदिन साफ-सफाई तथा उनके गली मोहल्ले से डोर टू डोर सीटी बजाकर कूड़ा कलेक्शन किया जाता है या नहीं इसके बारे में पूछा तो स्थानीय निवासियों द्वारा अवगत कराया गया कि प्रतिदिन डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन किया जाता है। मंडलायुक्त के साथ नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने भी स्वच्छता अभियान को गति देने के लिए झाड़ू लगाया। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार द्वारा नगर निगम के अधिकारियों और सफाई कर्मियों के साथ दशाश्वमेध घाट पर झाड़ू लगाकर साफ-सफाई और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया, इसके अलावा उन्होंने अन्नपूर्णा से विशालाक्षी तक विशेष सफाई अभियान चलाया। उन्होंने नगर निगम को लगातार आस पास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाते रहने का निर्देश दिया। इस दौरान नगर निगम के अधिकारी और सफाई कर्मचारियों की टीम मौके पर मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button