वाराणसी

एयरपोर्ट पर विदेशी यात्री के पास से मिला सेटेलाइट फोन

वाराणसी। बाबतपुर लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार की शाम उस समय सनसनी फैल गई जब सुरक्षा जांच के दौरान एक विदेशी यात्री के पास से सेटेलाइट फोन बरामद हुआ। भारत में सेटेलाइट फोन का बिना अनुमति उपयोग प्रतिबंधित है, ऐसे में घटना ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है।जानकारी के अनुसार, इटली का नागरिक ट्रॉम्बेटा एलेसेंड्रो इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6ई 6597 से वाराणसी से बैंगलोर जाने के लिए शाम 6:45 बजे एयरपोर्ट पर पहुंचा था। सुरक्षा जांच के दौरान तैनात सीआईएसएफ जवानों को उसके सामान में संदिग्ध डिवाइस मिला। तलाशी लेने पर यह डिवाइस सेटेलाइट फोन निकला।एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ के बाद यात्री को आवश्यक कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के हवाले किया जाएगा। पुलिस और खुफिया एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यात्री के पास सेटेलाइट फोन कहां से आया और इसका भारत में इस्तेमाल करने की मंशा क्या थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button