:गैबी में देशी शराब के ठेका के विरोध में उतरें बस्ती के लोग

वाराणसी। शहर के बीचों बीच घनी बस्ती गैबी तिराहे पर शराब की दुकान खोलने विरोंध में रविवार को सैकड़ों लोग घरों से निकल कर सड़क पर उतर आए। इसमें महिलाएं और बच्चें भी शामिल थे। शराब ठेका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी कर रहें लोगों का कहना था रास्ते से रोजाना लाखों महिलाएं, बच्चे व अन्य सभ्य लोगों का आना-जाना होता है। जहां शराब की दुकान खुल गयी है, उसके ठीक सामने मेडिकल स्टोर या दवा की भी दुकान है। आसपास रिहायशी क्षेत्र (या आवासीय क्षेत्र) है। इसके कारण सुरक्षा को भी खतरा होगा। वीडीए कालोनी के लोगों एवं बहू-बेटियों को भी यही से होकर गुजरना होता है। दारू की दुकान खुला तो कालोनी की बहन-बेटियों का निकलना दुभर हो जाएगा। बच्चे नशे की लत में जायेंगे आयें ेदिन अभद्रता होंगी। इस मामले में लोगों ने स्थानीय विधायक के साथ ही पुलिस कमिश्नर व स्थानीय पार्षद से मांग किया है यहा से शराब ठेका को खोलने से रोका जाय।




