पूर्ण बोरा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों दी बधाई, उपाध्यक्ष के उदबोधन से कर्मचारियों में खुशी की लहर छाई
अमित मौर्या

● पूर्ण बोरा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों दी बधाई, उपाध्यक्ष के उदबोधन से कर्मचारियों में खुशी की लहर छाई
● वीडीए कर्मचारी संघ में नई ऊर्जा का संचार
● नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली एकजुटता और पारदर्शिता से काम करने की शपथ
● उपाध्यक्ष की मौजूदगी में लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सम्मान
● नई कार्यकारिणी ने ईमानदारी, पारदर्शिता और मजबूत संगठन का संकल्प लिया
● अध्यक्ष राजकिशोर सिंह व महामंत्री फराज खान के नेतृत्व से कर्मचारियों में उत्साह
● वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति ने समारोह को दिया गरिमामय आयाम
● कर्मचारी हितों, संवाद और सहयोग आधारित कार्यसंस्कृति पर रहेगा फोकस
● जमीन से जुड़ी उम्मीदें और बदलाव का सकारात्मक संकेत
वाराणसी। वीडीए कर्मचारी संघ में एक नई शुरुआत, एक नई ऊर्जा और एक नए आत्मविश्वास का संचार हुआ। 14 नवंबर 2025 को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं था, बल्कि कर्मचारियों और प्रशासन के बीच संवाद, सहयोग और विश्वास पर आधारित कार्यसंस्कृति को सुदृढ़ करने का एक सामूहिक संकल्प भी था। उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा की उपस्थिति और उनके प्रेरक संदेश ने इस आयोजन को दिशा देने का काम किया, दिशा ऐसी, जो न केवल संगठन को मजबूत करेगी बल्कि विकास प्राधिकरण के समग्र कार्य वातावरण को भी नई ऊंचाइयां देगी।
साफ, तथ्यपूर्ण, सकारात्मक, कर्मचारी हितों को केंद्र में रखकर होगा कार्य
14 नवंबर 2025 का दिन वाराणसी विकास प्राधिकरण के इतिहास में एक नई उपलब्धि के रूप में दर्ज हो गया। वीडीए परिसर में आयोजित कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह ने कर्मचारियों को सामूहिक जिम्मेदारी, आंतरिक एकजुटता और पारदर्शिता की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। समारोह का केंद्र बिंदु रहे वीडीए उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा, जिन्होंने पूरी गरिमा और सादगी के साथ नवचयनित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में यह स्पष्ट संदेश दिया कि कर्मचारी संघ केवल पदों की एक सूची नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, सहयोग और संस्थान निर्माण की एक सतत प्रक्रिया है।
पूर्ण बोरा ने ठाना है, काशी में सुनियोजित विकास की गंगा बहाना है
नई कार्यकारिणी, नया उत्साह बेहतर संवाद की शुरुआत
इस बार निर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, महामंत्री फराज खान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष राजबहादुर, कोषाध्यक्ष रक्षित रघुवंशी, संयुक्त मंत्री पूनम रावत, संगठन मंत्री सिकंदर और प्रचार मंत्री राजेंद्र श्रीवास्तव शामिल हैं। इन सभी ने अपने कंधों पर जिम्मेदारियों को स्वीकार करते हुए ईमानदारी, पारदर्शिता और कर्मचारी हितों को सर्वोपरि रखने की शपथ ली। इन पदाधिकारियों की पहचान संगठन में सक्रियता, सहज संवाद और धरातल से जुड़े कार्यशैली के लिए जानी जाती है। खासतौर पर अध्यक्ष राजकिशोर सिंह और महामंत्री फ़राज़ खान ने अपने शुरुआती वक्तव्यों में साफ कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं, प्रशासनिक संवाद और संगठनात्मक मजबूती को प्राथमिकता दी जाएगी। हमारा उद्देश्य संघर्ष नहीं, संतुलन, संवाद और समाधान है।
वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति समारोह को मिला गरिमामय आयाम
शपथ ग्रहण समारोह की गरिमा इस वजह से भी बढ़ गई कि इसमें वीडीए के वरिष्ठ अधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रमुख रूप से अपर सचिव डॉ. गुडाकेश शर्मा, अधीक्षण अभियंता अजय पवार, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अनिरुद्ध पांडेय तथा महामंत्री सुशील कुमार उपाध्याय सहित कई मनोनीत और कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे। अक्सर कर्मचारी संघ के कार्यक्रमों को केवल औपचारिक मान लिया जाता है, लेकिन इस समारोह में अधिकारियों की सक्रिय उपस्थिति ने यह संदेश दिया कि संगठन और प्रशासन के बीच सकारात्मक संवाद और आपसी विश्वास की एक नई इबारत लिखी जा रही है।
उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा का संदेश संगठन मजबूत होगा तो संस्थान मजबूत होगा
उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने अपने प्रेरक संबोधन में कई महत्वपूर्ण बातें रखीं। उन्होंने कहा कि वीडीए का विकास कर्मचारियों के बिना संभव नहीं। कर्मचारियों की कार्यक्षमता, संतुलित व्यवहार और संस्थान के प्रति समर्पण ही किसी भी विकास प्राधिकरण की रीढ़ होती है। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि कर्मचारी संघ का उद्देश्य संगठन को कमजोर करना या दो हिस्सों में बांटना नहीं, बल्कि उसे और अधिक मजबूत बनाना है। जब कर्मचारी एकजुट होकर अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग होते हैं, तब संस्था की उत्पादकता स्वतः बढ़ जाती है। बोरा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दी और भरोसा जताया कि नई टीम बेहतर कार्य वातावरण, शिकायत निस्तारण और पारदर्शी संवाद की दिशा में सकारात्मक भूमिका निभाएगी।




