वाराणसी

लाटभैरव पुलिस चौकी के खिड़की से कूदकर मोबाइल लूटेरा फरार 

ट्रेन में गेट पर बात कर रहा था युवक, हाथ पर डंडा मारकर लूट लिया मोबाइल

वाराणसी। चलती ट्रेन से यात्रियों की मोबाइल लूटने वाले बदमाश को भीड़ ने पकड़ कर पुलिस को सौपा वह आराम से चकमा देकर पुलिस चौकी की खिड़की से कूदकर फरार हो गया। यह घटना रविवार की देर शाम आदमपुर थाना क्षेत्र के लाटभैरव पुलिस चौकी बतायी गयी है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गयी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस उसे नही पकड़ पायी थी। फरार हुआ लूटेरा शनि राजभर कोनिया का रहने वाला बताया गया है। यह घटना पुलिस की लापवाही को उजागर करती है। मिली जानकारी के अनुसार चौबेपुर कोदेपुर का निवासी विशाल चौहान नामक युवक प्रयागराज रामबाग स्टेशन से बलिया पसेंजर ट्रेन से चौबेपुर आ रहा था, देरशाम जब ट्रेन कज्जाकपुरा पहुंचा उसी समय उसके मोबाइल पर फोन आ गया। ट्रेन में नेटर्वक न मिलने पर बात करने के लिये वह गेट पर आ गया। विशाल का कहना है कि वह गेट पर बात ही कर रहा था, उसी दौरान रेलवे ट्रैक के किनारे हाथ में डंडा लेकर खड़ा बदमाश ने उसके हाथ पर मार दिया जिससे मोबाइल नीचे गिर गया और उसे लेकर बदमाश भागने लगा उसी दौरान विशाल भी आव न देखा न ताव वह भी चलती ट्रेन से कूद गया और बदमाश को पकड़ लिया। ट्रेन से युवक को कूदते देख आस- पास के काफी लोग जुट गये और बदमाश को पकड़ कर लाटभैरव चौकी लाकर पुलिस को सौप दिया। पुलिस चौकी के आस-पास के काफी लोग जुट गयी। इसी बीच मौका पाकर बदमाश पुलिस चौकी के खिड़की से कूदकर फरार हो गया। लूट का शिकार हुआ युवक का कहना है कि मोबाइल तो उसे मिल गया किन्तु पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मोबाइल की कीमत उसने तीस हजार रूपया बतायी है। क्षेत्र के लोगो का कहना है कि इस तरह की घटना कज्जाकपुरा रेलवे ट्रैक पर आम बात है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button