वाराणसी
अधेड़ ने फांसी लगा कर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र के हवेलियां इलाके में मुन्नालाल नामक अधेड़ ने गुरुवार को फांसी लिया। परिजनों के सूचना पर मौके पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । अधेड़ ने फांसी किन परिस्थितियों में लगाया इसकी जानकारी मौके पर न तो पुलिस दे पायी न परिवार के लोग। पुलिस का कहना था की की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम बचा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ घटना से संबंधित क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है। परिवार के लोगों का कहना है कि सुबह 10:00 बजे उन्हें फंदे से लटकते हुए देखने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी । सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराते हुये शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।




