अवैध निर्माण पर विकास प्राधिकरण सख्त , अवैध निर्माणकर्ताओं में मचा हड़कंप

विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष के निर्देश पर महमूरगंज और शिवाला में 3 निर्माण स्थलों पर सील की कार्यवाही की गयी

वाराणसी । विकास प्राधिकरण अवैध निर्माण को लेकर सख्त है जिससे वगैर मानचित्र के अवैध निर्माण कर रहे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। विकास प्राधिकरण दस्ता ने महमूरगंजौर शिवाला क्षेत्र मे अर्ध निर्मित कुल तीन इमारत सील कर दिया। सील किये गये भवनों के क्रम में पार्वती सेठ द्वारा गिरी नगर महमूरगंज पर कराये गये अवैध निर्माण का नियमानुसार शमन स्वीकृत कराया गया था।परन्तु बी+जी+3 तल के ऊपर लगभग एक माह के पूर्व शटरिंग का कार्य कराया जा रहा था।

तत्समय निर्माण कार्य बन्द करा दिया गया था। परन्तु चोरी-छीपे एवं रात्रि में पुनः निर्माण कार्य प्रारम्भकरने की सम्भावना के दृष्टिगत उ०प्र० नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धारा 27(1) के अन्तर्गत नोटिस की कार्यवाही करते हुए निर्माण स्थल को सील कर पुलिस अभिरक्षा में सौप दिया गया।
वहीं दूसरी कार्रवाई मुकेश सिंह द्वारा जूना अखाड़ा, अवधगर्धी, शिवाला में बिना मानचित्र स्वीकृत कराये लगभग 700 वर्गफीट के क्षेत्रफल में जी +4 तलों का निर्माण कार्य किया गया है। उक्त भवन पर पूर्व में नोटिस की कार्यवाही की जा चुकी है। नोटिस के पश्चात् भी अवैध निर्माणकर्ता द्वारा चोरी-छीपे निर्माण कार्य किये जाने के फलस्वरूप स्थल को सील कर पुलिस अभिरक्षा में सौप दिया गया। तीसरी कार्रवाई चेतसिंह किला, शिवाला में बिना मानचित्र स्वीकृत कराये लगभग 600 वर्गफीट के क्षेत्रफल में जी+4 तलों का निर्माण कार्य आरिफ जमाल द्वारा किया गया है। उक्त भवन पर पूर्व में नोटिस एवं सील की कार्यवाही की जा चुकी है। परन्तु अवैध निर्माणकर्ता द्वारा सील तोड़कर निर्माण कार्य किया जा रहा था, जिस कारण स्थल को पुनः सील करते हुए पुलिस अभिरक्षा में सौप दिया गया।

इस दौरान मौके पर जोनल अधिकारी संजीव कुमार एवं अवर अभियंता सोनू कुमार , आदर्श निराला तथा प्रवर्तन दल सहित समस्त सुपरवाइजर व पुलिस बल उपस्थित रहे। 
इस दौरान वीडिए उपाध्यक्ष ने आम जन मानस से अपील की है कि वाराणसी विकास प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न करें अन्यथा की स्थिति में प्राधिकरण द्वारा सख्त कार्यवाही की जायेगी।




