अवैध रूप से संचालित सीएनजी और पेट्रोल पंप के विरुद्ध करें कार्यवाही, विकास प्राधिकरण सचिव डॉ वेद प्रकाश मिश्रा

अवैध प्लाटिंग व निर्माण के विरुद्ध करें ध्वस्तीकरण

शमन शुल्क के मद में 31,09,555.00 प्राधिकरण के कोष में जमा कराया गया
वाराणसी। विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग के निर्देश पर वीडिए के तीन वार्ड के दस दिनों के कार्यों की प्रगति को लेकर गुरुवार को सचिव डॉ0 वेद प्रकाश मिश्रा ने सभागार में बैठक किया ।बैठक में जोन-3 वार्ड के दशाश्वमेध, चेतगंज, चौक व कोतवाली तथा जोन-4 भेलूपुर व नगवां, जोन-5 रामनगर व मुगलसराय का 10 दिन कार्यों के प्रगती के साथ विगत 3 माह के MPR व पूर्व निर्देशित बिन्दुओं के सम्बन्ध में गहन समीक्षा की गयी। बैठक में जोन-3 के जोनल अधिकारी सौरभ देव प्रजापति, जोन-4 के जोनल अधिकारी संजीव कुमार, जोन-5 के जोनल अधिकारी श्री प्रकाश, अवर अभियन्ता राजू कुमार व मुख्य भवन लिपिक, विन्यास लिपिक एवं अन्य लिपिक उपस्थित रहे।उक्त समीक्षा बैठक मे आलोच्य माह अवधि में जमा शमन मानचित्र, स्वीकृत शमन मानचित्र, तावान / शमन शुल्क की वसूली, IGRS पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों पर सचिव डॉ वेद प्रकाश मिश्रा असन्तुष्ट नजर आये। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से बैठक मे साफ़ कहा कि (Negative Feedback) पर कार्य करने के वजाय , अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करे साथ ही अनाधिकृत रूप से संचालित पेट्रोल / डीजल/सी०एन०जी० फिलिंग स्टेशनों के विरूद्ध शीघ्र कार्रवाई कार्यवाही, करें ।सचिव ने बैठक में विन्यास व भवन (वार्ड) के टॉप-10 बकायेदारो सहित कई मुख्य बिन्दुओं पर कार्य प्रणाली की समीक्षा भी की गयी। उन्होंने ने बताया की आलोच्य माह में कुल 03 शमन मानचित्र स्वीकृत किया गया तथा शमन शुल्क के मद में कुल रु० 31,09,555.00 प्राधिकरण कोष में जमा किया गया l सचिव द्वारा निर्धारित लक्ष्य से कम धनराशी जमा कराये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आदेश दिया की पुराने लम्बित शमन मानचित्र की फाइल को अतिशिघ्र निस्तारण के लिए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग द्वारा आदेशित किया गया जिसे हर हाल यथाशीघ्र पूरा करना होगा। इस दौ्रान सचिव डॉक्टर वेद प्रकाश मिश्रा ने समस्त जोनल अधिकारी एवं अवर अभियंता को निर्देशित किया कि वे अधिक से अधिक मानचित्र स्वीकृत कर शमन शुल्क जमा कराये।




