News

काशी पहुंचे मॉरीशस के प्रधानमंत्री, बाबतपुर हवाई अड्डे पर हुआ भव्य स्वागत

वाराणसी। मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम बाबा भोले की नगरी और प्रधान मंत्री नरेद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी के तीन दिवसीय दौरे पर बुधवार को बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचने पर डमरू वादन के साथ स्वागत किया गया। यहां मंत्रियों के साथ ही अधिकारियों ने भी पीएम की अगवानी की। कमिश्नर और डीएम ने पीएम का स्वागत किया। मॉरीशस के प्रधानमंत्री का काफिला शिवपुर के गिलट बाजार तिराहे से शहर की तरफ रवाना हुई।

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मंत्री सुरेश खन्ना ने अगवानी की

मॉरीशस के प्रधानमंत्री का राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मंत्री सुरेश खन्ना ने अगवानी की। मॉरीशस के पीएम के आगमन के पूर्व पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह और जिलापंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने एयरपोर्ट मेन गेट के बाहर कार्यकतार्ओं संग जायजा लिया।मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम के स्वागत को लेकर मौके पर पिंडरा विधायक अवधेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, जिला महामंत्री जेपी दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, जिलामंत्री किसान मोर्चा रविशंकर मिश्रा (रवि), अतुल तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद हैं।

छह स्थानों पर किया गया स्वागत
मॉरीशस के पीएम का स्वागत छह स्थानों पर किया गया। प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम विशेष विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से सड़क मार्ग से होटल ताज के लिए रवाना हुए। मंगारी चौराहा, जयपुरिया स्कूल के पास, गिलट बाजार चौराहा, भोजूबीर चौराहा, कचहरी के आंबेडकर चौराहा और होटल ताज के पास स्वागत किया गया। मॉरीशस के प्रधानमंत्री शाम 6:18 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button