क्राइमवाराणसी

कोनिया में बालिका का अपहरण कर कराया जबरन धर्म परिवर्तन

पिता ने कमिश्नर से लगायी गुहार तो हरकत में आयी आदमपुर पुलिस

वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के कोनिया में 14 वर्षीय बालिका की अपहरण कर जबरन धर्म-परिर्वतन कराते हुये निकाह कराये जाने का मामला प्रकाश में आया है। बालिका के पिता का आरोप है कि इस मामले में आदमपुर थाने का चक्कर लगाते लगाते थक हारकर सोमवार को पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाया। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर आदमपुर थाने में तीन नामदज सहित चार के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत हुआ। समाचार लिखे जाने तक इस बारे में आदमपुर थाने के मोबाइल पर फोन से संर्पक करने पर फोन तो उठा मगर उधर से कोई जबाब देने वाला नही था। कोनिया निवासी बालिका के पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री का तीन माह पूर्व अपहरण कर जबरन धर्म परिवर्तन और निकाह कराया गया। पीड़ित ने मोहल्ले के ही निहाल और उसके पिता शरीफ व अन्य लोगों पर आरोप लगाया कि दूसरे धर्म के लोगों ने लड़की को अपने घर ले जाकर धर्म परिवर्तन कराते हुये उसकी निकाह करा दिया ,इस बात की जब मुझे जानकारी होने के बाद जब बेटी को लेने गया तो दबंगो ने धमकाया और कहा हम लोगों की शिकायत पुलिस से करो के तो तुमको और तुम्हारी बेटी को जान से मार देंगे।आरोप है कि वहां मौजूद भीड़ ने उस पर जानलेवा हमला भी किया और काफिर कहकर भगा दिया। पीड़ित ने बताया कि वह कई बार चौकी और थाने का चक्कर लगाया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई इसके बाद सोमवार को पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाया। पुलिस कमिश्नर ने आदमपुर थाना प्रभारी को मुकदमा पंजीकृत करने का आदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button