
12 अगस्त को रजवारी हवाई पट्टी पर मिला था 22 वर्षीय अज्ञात युवती का शव
वाराणसी। चौबेपुर के मोलनापुर गांव स्थित नहर की पुलिया में शुक्रवार की दोपहर एक अधेड़ की सड़ा गला शव से दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने अपना-अपना मुंह नाक-दबाकर देखा तो एक अधेड़ का शव था। ग्रमीणों ने तुरंत पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुची पुलिस ने मृतक के जेब से एक कीपैड मोबाइल बरामद किया। पानी मे भीगने से मोबाइल काम नहीं कर रहा था। पुलिस ने फिंगरप्रिंट लेने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक अजित कुमार वर्मा ने बताया कि शव नहर से बह कर आया है। शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार वाराणसी- गाजीपुर मार्ग समीप एक नहर लिफ्ट कैनाल से गंगा नदी का पानी नहर से सिंचाई के लिए मोलनापुर, उगापुर आदि गांवों में जाती है। दोपहर में अचानक नहर के पास से दुर्गंध उठने लगी। आसपास के लोगो ने देखा तो एक अधेड़ का शव था। वह जींस पैंट व चेकदार शर्ट पहना था। शरीर काफी फूला व सड़ा गला हुआ था। समचार दिये जानें तक शव की शिनाख्त नही हो पाया था। ज्ञातव्य है कि 12 अगस्त को 22 वर्षीय एक अज्ञात युवती का शव रजवारी हवाई पट्टी पर मिला था। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। उसकी भी अभी तक शिनाख्त नही हो सकी है।




