वाराणसीक्राइम

जमीन विवाद में कारोबारी साथी ने कॉलोनाइजर की हत्या कराया था

कारोबारी साथी को भोर में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया 

वाराणसी। सिंहपुर की 21 बिस्वा जमीन विवाद में कॉलोनाइजर महेंद्र सिंह गौतम की हत्या हुई थी। पुलिस ने महेंद्र गौतम के कारोबारी साथी को बुधवार की भोर में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब कारोबारी से पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार किया गया कारोबारी गाजीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के रहने वाला है। पुलिस के अनुसार कारोबारी ने ही भाड़े के शूटरों से कॉलोनाइजर की हत्या कराई थी। ज्ञातव्य है कि 21 अगस्त की सुबह 9 बजे सिंहपुर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना पास के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। पुलिस के मुताबिक गाजीपुर के तीन शूटरों की पहचान भी हो गई है। हत्या के बाद कमिश्नेरट पुलिस की 10 टीमों की तफ्तीश में सामने आया कि सिंहपुर में लगभग 20 करोड़ रुपये की 21 बिस्वा जमीन के लिए करीब ढाई महीने पहले गाजीपुर के खानपुर निवासी कारोबारी मित्र से कॉलोनाइजर का विवाद हुआ था। इसके बाद कारोबारी ने खुद को महेंद्र गौतम से अलग कर लिया था। साथ ही महेंद्र को देख लेने की धमकी दी थी। इसके बाद अपने पुराने परिचित से कॉलोनाइजर को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। वारदात को अंजाम देने के लिए तीन शूटरों को रुपये भेजे गए। शूटरों ने तीन दिन तक महेंद्र गौतम की रेकी की थी। पहले महेंद्र को उसके घर के पास ही मारने की योजना थी लेकिन सीसीटीवी कैमरे की वजह से हत्या का स्थान बदल दिया। तय हुआ कि महेंद्र गौतम को उसकी बसाई हुई सिंहपुर ही अरिहंतनगर फेज-टू कॉलोनी में ही गोली मारी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button