देश प्रदेश
दिल्ली के लाल किले से चुराया, हापुड़ में मिला 1 करोड़ का कलश

1 अरेस्ट, बाकी चोरों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश
जैन समाज के पूजन का अहम हिस्सा था कलश
यह कलश केवल सोने और रत्नों से जड़ा आभूषण नहीं था, बल्कि जैन समाज के धार्मिक आयोजनों में प्रतिदिन होने वाले पूजन का अहम हिस्सा था। इसमें लगभग 760 ग्राम सोना और करीब 150 ग्राम बहुमूल्य रत्न जैसे हीरा, पन्ना और माणिक्य जड़े है।




