
मुगलसराय पुलिस को मिली सफलता,राजस्थान से चंदौली लाया था बैग में रखकर हेरोइन
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली पुलिस मानसरोवर पोखरे के पास घेराबंदी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर 2 पैकेट में 1.120 किलो अवैध हिरोइन और 1 हजार रुपये नकद बरामद किया है। गिरफ्तार तस्कर सीताराम भील चित्तौडगढ़, राजस्थान का रहने वाला बताया गया है। उक्त हेरोइन की डिलीवरी जिले में कहां और किसे होनी थी, पुलिस इसकी जांच में जुटी है। इस बारे में सीओ नगर कृष्ण मुरारी शर्मा ने बरामद हेरोइन और गिरफ्तार तस्कर के बारे में पत्रकारो से साझा करते हुये बताया कि गिरफ्तार किया गया तस्कर सीताराम भील है, जो चित्तौडगढ़, राजस्थान का रहने वाला है। पूछताछ में बताया कि वह राजस्थान से एक अंजान व्यक्ति के कहने पर हेरोइन लेकर चंदौली आया था। और किसी व्यक्ति को हेरोइन देने वाला था। सीओ ने बताया कि बरामद हेरोइन की कीमत करीब 2 करोड़ रुपये है। अभियुक्त से पूछताछ करने सहित अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंनें बताया की एसपी आदित्य लांग्हे ने मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रतिबंध लगाने का सख्त निर्देश दिया है। जिले की पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा। इसी क्रम में मुगलसराय पुलिस को हेरोइन तस्करी से संबंधित गुप्त इनपुट मिले। सूचना के आधार पर पुलिस ने मानसरोवर पोखरे के पास घेराबंदी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और बैग की तलाशी ली। तलाशी में बैग में से 2 पैकेट में 1.120 किलो अवैध हिरोइन और 1 हजार रुपये नकद बरामद हुए।




