वाराणसीक्राइम

दो से दिन लापता किशोर का शव नाले में मिला , परिजन लापता होने का तहरीर दिया था पुलिस को

लोहता के भरथरा गांव की घटना, पुलिस ने शव को कब्जे लिया, परिजनों में मचा कोहराम 

वाराणसी । लोहता थाना क्षेत्र के भरथरा गांव से दो दिन से गायब किशोर का शव बुधवार को उसके घर के पिछे दो सौ मीटर दूर एक गहरे नाले में उतराया हुआ मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवा कर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार भरथरा गांव निवासी विशाल कुमार गौंड (17) विगत 11 अगस्त की सायंकाल घर से निकला। जब वह रात तक घर नहीं आया तो परिवार के लोग काफी खोजबीन करने पर नहीं मिला तो उसके भाई रवि कुमार ने 12 अगस्त थाने पर उसके गायब होने का मुकदमा दर्ज कराया था। घटना की जानकारी परिजनों को बुधवार की सुबह तब हुई जब गांव का ही एक लड़का नाले की तरफ गया तो देखा शव नाले में शव उतराया हुआ है। उसको देखकर वह चिल्लाने लगा तो आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए। इसी बीच परिजन भी मौके पर आ गये शव को देखकर बिलखने लगे और पुलिस को सूचना दिए पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष निकिता सिंह ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद क्लियर होगा कि मौत कैसे हुई? मृतक की माता जगमनी देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक तीन भाई में सबसे छोटा था। हाईस्कूल की परिक्षा दिया था। फेल हो गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button