वाराणसी

नगर निगम : बाढ़ का पानी कम होते सफाई अभियान का पकड़ा रफ्तार 

बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में संक्रामक रोगों से बचाव करना सर्वोच्च प्राथमिकता ,अक्षत वर्मा 

सूजाबाद, डुमरी से लेकर सामने घाट तक नगर निगम की सफाई टीम सक्रीय 

वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देशानुसार नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देशन में जैसे जैसे बाढ़ का पानी कम हो रहा है वैसे वैसे नगर निगम का सफाई कार्य की गति तेज होता जा रहा है। नगर निगम के सभी बड़े अधिकारी सफाई कार्य का लगातार निगरानी कर रहे हैं। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने हिदायत दे रखा है कि बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में पानी कम होने पर नगर निगम की टीम तत्काल वहां सफाई कर वहा कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराये ताकि इन क्षेत्रों में संक्रामक रोगों से लोगों को बचाया जा सके।अपर नगर आयुक्त सविता यादव के नेतृत्व में लगातार सफाई और दवा छिड़काव का कार्य जारी है। बाढ़ का पानी कम होने के बाद सुजाबाद डोमरी से लेकर सामने घाट तक नगर निगम की टीम के द्वारा सफाई एवं कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। मणिकर्णिका घाट पर सतुआ बाबा आश्रम, दशाश्वमेध घाट, शीतला घाट, अस्सी घाट, कोनिया, ढ़ेलवारिया आदि क्षेत्रों में नगर निगम की टीम द्वारा पानी का जल स्तर कम होने के बाद तत्काल सिल्ट साफ कराते हुये इन क्षेत्रों में सोडियम हाइपो क्लोराइड, चूने, ब्लीचिंग पाउड तथा फागिंग कराया गया। नगर निगम द्वारा संचालित बाढ़ राहत शिविरों से लोग अपने घरों में वापस जाने लगे हैं। बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में पानी का स्तर कम होने पर सोडियम हाइपो क्लोराइड, चूने, ब्लीचिंग पाउड तथा फागिंग कराया जा रहा है। नगर में प्रमुख स्थान शीतला घाट पर जमे मिट्टी का सफाई में नगर निगम द्वारा पूरी ताकत लगा कर मिट्टी का सफाई करायी जा रही है। रामेश्वर मठ, सोनकर बस्ती, आदि क्षेत्रों में कूड़े के निस्तारण के बाद उन स्थानों पर तत्काल ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के द्वारा बताया गया कि बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में पानी का स्तर कम होने पर इन क्षेत्रों में बेहतर सफाई जारी रहेगी। जब तक सभी क्षेत्रों में सफाई अभियान पूर्ण नही होता है, तब तक नगर निगम लगातार 24 घंटे सफाई एवं कीटनाशक दवाओं का छिड़काव जारी रखेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button