नगवा वार्ड के जोनल अधिकारी संजीव कुमार ने दो अवैध प्लाटिंग किया ध्वस्त

विकास प्राधिकरण की लगातार कार्रवाई से अवैध प्लांटिंगकर्ताओं में मचा हड़कंप
वाराणसी। अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध चलायें गये अभियान के तहत वार्ड नंबर 4 नगवा इलाके में गुरुवार को विकास प्राधिकरण का बुलडोजर एक बार फिर गरजा और अलग-अलग दो स्थानों पर अवैध रूप से विकसित किये जा रहै प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। लगातार चल रहे विकास प्राधिकरण की इस कार्रवाई के चलते जनपद में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जाता है कि वार्ड-नगवॉ में सुमन तिवारी पत्नी दुर्गा प्रसाद तिवारी, द्वारा मौजा-बेटवारा,(प्राथमिक स्कूल के पास बिना लेआउट स्वीकृत कराए 4 बीघा में अवैध प्लाटिंग विकसित की जा रहा था उसे ध्वस्त कर दिया गया। मौकै पर जोनाल अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि यह कार्यवाही उ० प्र० नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 की सुसंगत धारा के अंतर्गत ध्वस्तीकरण किया गया। कार्यवाही के दौरान जोनल अधिकारी संजीव कुमार एवं अवर अभियंता आदर्श निराला तथा प्रवर्तन दल सहित समस्त सुपरवाइजर व पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। वहीं इसी वार्ड के नगवॉ में अजय मिश्र व नाग्रेन्द द्वारा करूहुआ (हैप्पी मॉडल स्कूल के पास) बिना लेआउट स्वीकृत कराए 3 बीघा में अवैध प्लाटिंग विकसित कर रहे थे। इसे भी उ० प्र० नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 की सुसंगत धारा के अंतर्गत ध्वस्तीकरण की कार्यवाही किया गया।मौके पर जोनल अधिकारी जोनल अधिकारी संजीव कुमार एवं अवर अभियंता आदर्श निराला तथा प्रवर्तन दल सहित समस्त सुपरवाइजर व पुलिस बल उपस्थित रहे। हैरत की बात तो यह कि विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष द्वारा आम जन मानस से लगातार अपील करते चले आरहे है। कि वाराणसी विकास प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न करें अन्यथा की स्थिति में प्राधिकरण द्वारा सख्त कार्यवाही की जायेगी उसके बाद भी अवैध प्लाटिंग और अवैध निर्माण का सिलसिला जारी है।




