वाराणसी
पेड़ काटने के दौरान टहनी गिरने से आधा दर्जन लोग घायल

वाराणसी। पेड़ काटते समय टहनी गिरने से कई लोग घायल हो गए। शुक्रवार को रामनगर हुई इस घटना से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल हो गया। आनन-फानन घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, प्रभु नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को एक पेड़ काटा जा रहा था, इस दौरान पेड़ से टहनी गिर गया और बाउंड्री से लगे लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय (एलबीएस) के सामने चाय की दुकान पर मौजूद कुछ लोग घायल हो गए। घायलों में दो छोटी बच्ची और एक महिला भी बताई जा रही है। आनन-फानन सभी को पहले एलबीएस में इलाज के लिए भेजा गया। यहां से गंभीर रूप से घायलों को ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर किया गया।




