लखनऊक्राइम

प्रोफेसर चेल्ला रामचन्द्र मूर्ति का हाथ तोड़ने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

पूर्व विभागाध्यक्ष ने प्रोफेसर पर कराया था हमला

वाराणसी।काशी हिंदू विश्वविद्यालय में तेलुगू विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर चेल्ला श्रीरामचन्द्र मूर्ति का हाथ तोड़ने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। बुधवार की रात नुवांव में मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पकड़े गए बदमाश की पहचान प्रयागराज रामनगर, मेजा निवासी गणेश पासी उर्फ प्रमोद के रूप में हुई है। उसने बताया कि पूर्व विभागाध्यक्ष ने प्रोफेसर पर हमला कराया था। ज्ञातव्य है कि बीते 28 जुलाई की शाम प्रो. चेल्ला श्रीरामचन्द्र मूर्ति बाइक से बीएचयू परिसर से अपने आवास जा रहे थे। परिसर के अंदर ही एक बाइक पर सवार दो युवकों उन्हें रोक लिया। बाइक पर पीछे बैठा युवक ने राड से हमला कर दिया। हमले में प्रोफेसर के दोनों हाथ फ्रैक्चर हो गए और काफी चोटें आईं। पुलिस ने घायल अवस्था में उन्हें ट्रामा सेंटर भर्ती कराया जा जहां आपरेशन किया गया था। घटना के अगले दिन बीएचयू के काफी संख्या में शिक्षकों ने सिंह द्वार बंद करके धरना-प्रदर्शन भी किया था। पुलिस बदमाशों के तालाश में जुटी थी बुधवार की देर रात
जानकारी मिली कि प्रोफेसर पर हमला करने वाला बदमाश नुवांव में मौजूद है। लंका थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा, को बीएचयू चौकी प्रभारी सौरभ तिवारी, रमना चौकी प्रभारी नवीन चतुर्वेदी, नगवां चौकी प्रभारी शिवाकर मिश्र व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ घेरेबंदी किया।खुद को पुलिस के घिरा देखकर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई मे पुलिस की चलाई गोली बदमाश के पैर में गोली लगी जिससे वह गिर पड़ा और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ की सूचना पर एडीसीपी सरवनन टी, एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार पहुंचकर जानकारी ली । एडीसीपी के निदेश पर बदमाश को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button