बस और ट्रक में टक्कर 10 की मौत 30 घायल

पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले में हुआ हादसा, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
बंगाल। जब पुरा देश 15 अगस्त की आजादी के जश्न में डूबा हुआ था तभी उसी दौरान पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले मेंअलसुवह कोहराम मचा हुआ था। चारों तरफ चीख पुकार की भयानक मंजर सड़क फैला हुआ था। सड़कों पर पुलिस और एम्बुलेंस की वाहन फर्राटे भर रहे थे। हुआ यह की वर्धमान जिले के नेशनल हाईवे पर सुबह करीब 7 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ. बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 10 तीर्थ यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में 30 से ज्यादा यात्री घायल हो गए. सभी यात्री बिहार के बताए गए. हादसा होते ही स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और आनन-फानन में राहत बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एंबुलेंस की मदद से बर्धमान मेडिकल कॉलेज और अन्य नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलते ही बर्धमान जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. बस को ट्रक से क्रेन की मदद से अलग किया गया और किसी तरह कड़ी मशक्कत कर फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकाला गया।वहीं हादसे को लेकर कहा जा रहा है कि सड़क पर ट्रक का बिना चेतावनी खड़ा होना और बस की तेज रफ्तार इस भीषण दुर्घटना की बड़ी वजह हो सकती है। घटना को लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा।
