भारतीय समाचार पत्र विक्रेता संघ के अध्यक्ष का मनाया गया 54 वें जन्मदिन

सेंटर पर मलयार्पण व अंग वस्त्र देकर, काटा गया केक, दी गयी दीर्घायु होने की बधाई
डिजिटल दौर में समाचार पत्र का वितरण करना संघर्ष पूर्ण कार्य है – विजय जायसवाल
चंदौली।भारतीय समाचार पत्र विक्रेता संघ ने अखबार सेंटर पर जिला अध्यक्ष विजय जायसवाल का 54 वा जन्मदिवस केक काटकर माल्यार्पण व अंग वस्त्र पहनकर मनाया गया।इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी। जन्मदिन के अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय जायसवाल ने अपने संघ साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा आज के डिजिटल दौर में समाचार पत्र का वितरण करना कितना कठिन काम हो गया है जिसका असर पत्र विक्रताओं के आर्थिक जीवन को प्रभावित तो करती है साथ ही खबरों के लेकर जोखिम भरा भी है। पत्र विक्रेता केंद्र से अखबार उठते हैं और घर-घर पहुंच कर कड़ी मेहनत भी करते हैं मगर समाज मैं उन्हें उतना सम्मान नहीं मिल पाता जितना उन्हें मिलना चाहिए।
इस दौरान प्रदेश महामंत्री भागवत नारायण चौरसिया ने जायसवाल को सुखमय जीवन के लिए कामना करते हुए कहा कि विजय जायसवाल ने अखबार विक्रेताओं की समस्याओं के लिए संघर्षशील और जुझारू के रुप जिले मे विख्यात माने जाते हैं साथ समाचार पत्र विक्रेताओं की बड़ी से बड़ी समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से निदान करने की इन्हें महारथ हासिल हैं । साथ लोगों को संगठित करते हुए उन्हें जागरूक करते हुये बताते हैं कि संघ एक मात्र शक्ति है । संगठित रहने पर ही आप लोग अपना उत्थान हो सकता हैं वह अपनी बातों को शासन और प्रशासन से मनवा सकते हैं ।जिला महामंत्री अमित कुमार शर्मा ने कहा कि ईश्वर आपको स्वस्थ रखें अखबार विक्रेताओं के पलायन पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से मांग किया कि जो 12 सूत्री मांग पत्र माननीय मुख्यमंत्री जी को दिया गया है उसे जल्द पूरा हो अखबार विक्रेताओं की आर्थिक स्थिति दिन पर दिन खराब होती जा रही है। इस अवसर पर भागवत नारायण चौरसिया अमित कुमार शर्मा कमलेश कुमार विश्वकर्मा मनोज पटेल विमलेश पाठक दीपक कुमार बृजेश निगम मोनू निगम राजीव कुमार गुप्ता फैयाज अहमद आदि लोग थे।



