वाराणसी

महापौर के साथ डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

बाढ़ पीड़ितों से मिलकर समस्याओं के बारे में जाना, राहत सामग्री उपलब्ध कराए जाने को आश्वस्त किया

वाराणसी। महापौर अशोक तिवारी के साथ बुधवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने जल पुलिस के मोटर वोट से बाढ़ क्षेत्र का दौरा किया साथ राहत कार्यों की जमीनी हकीकत को भी जाना । मेयर अशोक तिवारी और डीएम सत्येंद्र कुमार हरिशचंद्र घाट से जल पुलिस के मोटरबोट पे सवार होकर हर्षद घाट, रविदास घाट, सामने घाट, ज्ञान प्रवाह समेत प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर बाढ़ राहत के लिए किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को राहत सामग्री उपलब्ध कराए जाने के साथ ही उनकी समस्याओं के बारे में भी उनसे वार्तालाप की तथा लोगों को आश्वस्त किया कि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। यथासंभव सहयोग उन्हें उपलब्ध कराया गया है और आवश्यकतानुसार उन्हें उपलब्ध कराया भी जाएगा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी लाउड हेलर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को अपने जन-धन की सुरक्षा करने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में सूचना दिए जाने हेतु अवगत करा रहे थे। इस दौरान महापौर एवं जिलाधिकारी ने छोटे-छोटे बच्चों को बिस्कुट, चॉकलेट आदि भी उपलब्ध कराए।


तत्पश्चात महापौर और जिलाधिकारी ने काशी इंट्रीगेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर आकर वहां से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया तथा कंट्रोल रूम के लोगों को निर्देशित किया कि वह पूरी तरह चौकन्ना रहकर 24 घंटे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र पर नजर रखें तथा सूचनाये संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराते रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button