महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई

महिलाओं से संबंधित, प्रकरण का प्राथमिकता से निस्तारण कराई जाने का दिया निर्देश
जिला कारागार में महिला कैदियों से उनका कुशलक्षेम पूछा

पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल का निरीक्षण कर महिलाओं के चिकित्सा व्यवस्था को देखा

वाराणसी। उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा ने बुधवार को सर्किट हाउस सभागार में जनसुनवाई मे कर महिला अपराध से संबंधित प्रकरणों का प्राथमिकता पर निस्तारण कराए जाने हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।जनसुनवाई के दौरान कुल 10 प्रकरण आए। जिसमें से एक प्रकरण जो कि निराश्रित महिला पेंशन से संबधित था जिसका मौके पर ही निस्तारण किया गया, शेष प्रकरण को संबंधित विभागीय अधिकारियों को अतिशीघ्र गुणवत्तापूर्ण निस्ताण करायें जाने निर्देश।महिला आयोग की सदस्या ने सभी विभाग के अधिकारियों से महिलाओं के मुद्दों पर पूर्ण संवेदनशीलता के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया तथा जोर दिया गया कि अगर महिलाओं की कोई शिकायत प्राप्त होती है, तो उस पर प्राथमिकता से जांच करते हुए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय। इसमें किसी भी प्रकार की हीलाहवाली कत्तई नहीं होनी चाहिए। जनसुनवाई के दौरान ही सदस्य गीता विश्वकर्मा द्वारा आगामी जनपद भ्रमण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहनों के साथ ब्लॉक स्तर पर चौपाल आयोजित किए जाने के निर्देश दिए गए।जनसुनवाई के पश्चात आयोग की सदस्य द्वारा जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज मिश्र के साथ जिला कारागार का निरीक्षण कर महिला बैरक में निरुद्ध महिला कैदियों से मुलाकात की गई तथा उनके खान पान, रहन सहन, दवा चिकित्सा की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक को निर्देश दिया कि महिला सदन को महिला सुधार गृह के नाम से लिखा जाए, जिनके पास अधिवक्ता नहीं हैं उन्हें अधिवक्ता की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान अधीक्षक जिला कारागार, जेलर जिला कारागार उपस्थित रहे। जिला कारागार निरीक्षण के पश्चात पं. दीनदयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय में महिला विंग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया कि दवाओं की उपलब्धता एवं उनकी एक्सपायरी के समय को ध्यान में रखे। इलाज के लिए भर्ती महिलाओं को सभी सुविधाएं उचित रूप से मिले इसका ध्यान रखा जाए। वन स्टॉप सेंटर के निरीक्षण के दौरान महिलाओं से संबधित प्रकरणों तथा पीड़ित महिलाओं को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं/अभिलेखों के रखरखाव का अवलोकन किया गया।जन सुनवाई में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी, अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध नम्रता श्रीवास्तव, जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज कुमार मिश्र, एसीपी सारनाथ, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार सिंह, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक श्रमायुक्त, संरक्षण अधिकारी, प्रभारी महिला थाना, सेंटर मैनेजर वन स्टॉप सेंटर पांडेपुर, जेंडर स्पेशलिस्ट प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।




