वाराणसी

अवैध निर्माण पर पुलिकत गर्ग सख्त,नियम विरुद्ध काम करने वालो की हालत पस्त

मानचित्र के बाद ही होटल और गोदाम संचालन करें, वीडीए उपाध्यक्ष

[अमित मौर्या]

वाराणसी। अवैध निर्माण को लेकर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग सख्त है,स्थलीय निरीक्षण भी कर रहे हैं। इसी क्रम में वार्ड नंबर एक सिकरौल के खजुरी में हुये निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया तोरतन बाबू पुत्र रामबाबू उर्फ रामलाल, आराजी सं0-832, मौजा-खजुरी के अंतर्गत पूर्व में जी+3 तलों का निर्माण कार्य एवं चतुर्थ तल पर अस्थाई टीनसेड का निर्माण कार्य किया गया था जिसके उपरांत पक्ष द्वारा शमन मानचित्र प्रस्तुत किया गया, जिसमें भवन निर्माण एवं विकासउपविधि-2008(यथासंशोधित-2023) के अनुसार होटल में सेटबैक-5,3,3 होने के कारण अशमनीय भाग अधिक आ रहा था, जिससे स्वीकृत नही कराया जा सका था। उपाध्यक्ष द्वारा निर्देशित किया गया कि शमन मानचित्र स्वीकृत कराने के उपरान्त ही होटल का संचालन करायें। वहीं दूसरी कार्रवाई के बारे बताया गया कि मौजा-खजुरी के अंतर्गत रमेश वर्मा द्वारा भूतल पर लगभग 400.00 वर्गमीटर अस्थाई टीनसेड का निर्माण कर गोदाम का उपयोग किया जा रहा था जिसके विरूद्ध उ०प्र० नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम-1973 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत नोटिस की कार्यवाही की गयी। तद्क्रम में उपाध्यक्ष द्वारा निर्देशित किया गया है कि शमन मानचित्र स्वीकृत कराने के उपरान्त ही गोदाम का संचालन करायें। वही, मौजा-खजुरी के अंतर्गत रमेश वर्मा रोड बाइंडिंग को कवर करते हुये लगभग 40.00 वर्गमीटर में भूतल का स्लैब डालकर प्रथम तल पर पिलर का निर्माण कार्य किये जाने परउ०प्र० नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम-1973 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत नोटिस की कार्यवाही की गयी साथ उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने रोड बाइंडिंग भाग में आ रहे निर्माण को तत्काल हटाने के निर्देश दिया।इस अभियान में जोनल अधिकारी शिवाजी मिश्रा,जेई रोहित कुमार क्ष्रेत्र के सुपरवाइजर समेत तमाम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button