News

मुम्बई की तर्ज पर वाराणसी में शुरू हुई ऑटो-ई-रिक्शा लेन व्यवस्था जाम से मिलेगी निज़ात

वाराणसी। शहर में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल ने पांडेयपुर, रोडवेज सारनाथ और इंग्लिशिया लाइन में मुम्बई की तर्ज पर ऑटो एवं ई-रिक्शा के लिए लेन सिस्टम का शुभारंभ किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ऑटो/ई-रिक्शा चालकों व आमजन से संवाद कर फीडबैक लिया जिसे जनता ने सराहा।इस व्यवस्था के तहत बीएचयू, मैदागिन समेत सभी प्रमुख चौराहों पर ऑटो और ई-रिक्शा चालक निर्धारित लेन में लाइन से खड़े होंगे और केवल उसी से यात्रियों को चढ़ाएँ-उतारेंगे। इससे सड़क पर बेतरतीब पार्किंग और जाम की समस्या खत्म होगी यात्रियों को वाहन खोजने में आसानी होगी तथा समय व ऊर्जा की बचत होगी।पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित लेन से बाहर खड़े होकर जाम उत्पन्न करने वाले वाहनों को सीज किया जाएगा। वाराणसी जंक्शन से रोडवेज तक ऑटो के लिए विशेष लेन बनाई जा रही है और शहर के अन्य चौराहों पर भी इसी तरह की व्यवस्था लागू होगी।इस दौरान पुलिस उपायुक्त यातायात श्री अनिल कुमार यादव, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात श्री अंशुमान मिश्रा, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात श्री सोमवीर सिंह और सम्बन्धित थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button