रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक ने यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

प्रस्तावित गंगा पुल, उत्तर रेलवे के रनिंग रूम, और वाराणसी स्टेशन के मास्टर प्लान पर विस्तृत चर्चा की
वाराणसी। रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (यात्री शिकायतें) विकास कुमार जैन ने शनिवार को वाराणसी जंक्शन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं की जानकारी ली। दौरे के बाद उन्होंने निर्माणाधीन काशी स्टेशन का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने गुणवत्ता पर सीपीएम से चर्चा की और निर्माण कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ एक बैठक की, जिसमें प्रस्तावित गंगा पुल, उत्तर रेलवे के रनिंग रूम, और वाराणसी स्टेशन के मास्टर प्लान पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने वाराणसी में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी भी ली। विशेष रूप से, निर्माणाधीन रोपवे परियोजना की रूपरेखा पर भी विचार -विमर्श किया गया। इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं को करीब से देखा और अधिकारियों को आश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस बैठक में मुख्य अभियंता (निर्माण विभाग) नई दिल्ली, डी. के. पाण्डेय, पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन, उत्तर रेलवे के अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार यादव, और स्टेशन निदेशक कैंट अर्पित गुप्ता भी उपस्थित रहे।




