लंका पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान शातिर चेन स्नेचर को गिरफ्तार किया

वाराणसी। लंका पुलिस ने बीती रात डाफी टोल प्लाजा के पास मुठभेड़ के दौरान 25 हजार का इनमी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी है, उसे अस्पताल में भर्ती करया गया है। पुलिस उसके तमंचा और बिना नम्बर की बाइक बरामद किया है। पकड़ा गया बदमाश शातिर चेन स्नेचर है और बिहार के भभुआ का रहने वाला बताया गया है। उसके उपर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था । जानकारी के अनुसार जनपद वाराणसी में वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर पुलिस को अलर्ट किया गया था। मॉरीशस के पीएम की सुरक्षा को लेकर लंका पुलिस डाफी टोल प्लाजा के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक से एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिखा। पुलिस ने बाइक सवार को रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं रुका। पुलिस ने जब पीछा करना शुरू किया तो वह पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई और जवाबी फायरिंग में पुलिस ने टांग में पीतल भर दिया। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य संकलन करवाया। लगातर पुलिस की अपराधियों के खिलाफ चल रही कार्यवाही को देख कर लगता है कि वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस अब अपराधियों पर कहर बनकर टूट रही है।




