लड़कियों के साथ छेड़खानी का विरोध करना युवक को महंगा पड़ा

आदमपुर के कोनिया विजयी पुरा में दवंगो के आतंक से दहशत

वाराणसी। मोहल्ले के लड़कियों के साथ छेड़खानी का विरोध करना युवक को महंगा पड़ा। दबंगों ने युवक को आवाज देकर बुलाया और अपने साथियों के साथ मिलकर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। युवक के चेहरें और शरीर के भीतरी हिस्से मे चोट लगी है। यह घटना शनिवार की देर रात आदमपुर थानान्तर्गत कोनिया विजयीपुरा की बतायी गयी है। युवक थाने पहुंच कर घटना की लिखित तहरीर दिया है। पुलिस ने घायल युवक का इलाज और मेडिकल मंडलीय अस्पताल में कराया है। पुलिस हमलवर दवंगो की तालाश में जुट गयी है। कोनिया विजयीपुरा निवासी 35 वर्षीय रवि जोशी ने बताया की शुक्रवार को मोहल्ले के महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़खानी कर रहे दबंग युवको का विरोध किया था। इसी बात से नाराज दबंगो ने एक मत होकर हमारे दरवाजे पर पहुंच कर आवाज देकर बुलाये । आवाज सुनकर हम बाहर आये तो गाली गलौज देने लगे विरोध करने पर मारपीट करने लगे। मारपीट होता देख परिवार के लोग और मुहल्ले के लोगों द्वारा बीच बचाव करते हुए पुलिस को सूचना दिया सूचना मिलते मौके पर पुलिस पहुंची पुलिस को देख दबंग युवक मौके से फरार हो गए। घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों दहशत व्याप्त है।




