वाराणसी

वाराणसी विकास प्राधिकरण की सूचना: Pre-DCR सॉफ़्टवेयर अस्थायी रूप से बंद, मानचित्रों की मैनुअल जांच कर होगी स्वीकृति

अचूक संघर्ष, डेस्क

 

वाराणसी, 18 जुलाई 2025। वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) द्वारा भवन मानचित्र स्वीकृति प्रक्रिया में तकनीकी परिवर्तन के दृष्टिगत Pre-DCR सॉफ़्टवेयर को अस्थायी रूप से बंद किया गया है। यह व्यवस्था 30 सितंबर 2025 तक लागू रहेगी या फिर अगले आदेश तक प्रभावी मानी जाएगी।

यह निर्णय उत्तर प्रदेश विकास प्राधिकरण भवन निर्माण एवं विकास उपविधि तथा आदर्श जोनिंग रेगुलेशन्स–2025 के अनुपालन में लिया गया है, ताकि प्रचलित सॉफ़्टवेयर में आवश्यक संशोधन एवं तकनीकी उन्नयन किए जा सकें।

क्या होगा बदलाव:

➡️ इस अवधि में Pre-DCR सॉफ़्टवेयर द्वारा मानचित्रों की स्वचालित जाँच (Scrutiny) नहीं की जाएगी।
➡️ आवेदक Online Building Plan Approval System (OBPAS) के माध्यम से अपने मानचित्रों को यथावत ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकेंगे।
➡️ सभी प्राप्त मानचित्र सीधे प्राधिकरण के पास पहुंचेंगे और मैनुअल परीक्षण के बाद नियमानुसार स्वीकृति प्रदान की जाएगी।

क्या है इसका उद्देश्य:

इस तकनीकी परिवर्तन का उद्देश्य भवन निर्माण के लिए लागू नवीन उपविधियों और जोनिंग रेगुलेशनों के साथ सॉफ़्टवेयर का सामंजस्य स्थापित करना है, ताकि भविष्य में प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी, दक्ष एवं अनुकूल बनाया जा सके।

प्राधिकरण की अपील:

प्राधिकरण ने सभी वास्तुविदों, अभिकल्पकों (Architects) तथा आम नागरिकों से अनुरोध किया है कि इस परिवर्तन अवधि के दौरान धैर्य बनाए रखें और समस्त मानचित्र नियमानुसार निर्धारित पोर्टल के माध्यम से ही प्रस्तुत करें। आवश्यक दिशा-निर्देश एवं सहायता हेतु प्राधिकरण की तकनीकी टीम से संपर्क किया जा सकता है।

यह निर्णय भवन निर्माण प्रक्रिया को अधिक सुसंगत एवं अद्यतन तकनीकी मानकों के अनुरूप बनाए जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button