
कैंट स्टेशन के पार्सल घर से 16 पैकेट में मिले 288 बोतल अग्रेजी शराब
वाराणसी। कैंट स्टेशन पार्सल घर से 16 पार्सल पैकेट 288 बोतल अग्रेजी शराब बरामद हुआ है। इस मामले में जीआर पी पुलिस ने फुलवरिया के वरुणापुरी कालोनी निवासी कृष्णा गुप्ता को गिरफ्तार किया है। शराब को पार्सल के जरियें बिहार की राजधानी पटना के लियें बुक कराया गया था। ज्ञातब्य है कि बिहार में शराब बिक्री पर पूरे तौर से प्रतिबंध है। इससे पहले मुगलसराय स्टेशन से रेलवे के जरियें बिहार में शराब तस्करी का मामला सामने आ चूका है। अब चंदौली के बाद बनारस से रेलवे के जरियें बिहार के लिये शराब तस्करी का यह पहला मामला गुरुवार शाम को प्रकाश में आया है। तस्करों ने 32 कनस्तर का 16 पार्सल पैकेट बनाकर पटना के लिए बुक कर दिया। पार्सल कर्मियों को शक हुआ तो पैकेट दोबारा स्कैनिंग कराने पर शक और गहरा गया। जीआरपी-आरपीएफ के सामने पार्सल पैकेट खोला गया तो उसमें से 288 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। हरियाणा निर्मित शराब की कीमत लाखों में आंकी गई है। स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता ने मौका मुआयना किया। पटना के लिये शराब का यह खेप 11 बजे शत्रुग्ध राय नामक व्यक्ति गुरुवार को वाराणसी पहुंचा। उसने वहां मिले हैंडलर कृष्णा गुप्ता के जरिए पार्सल पैकेट पटना निवासी सुल्तान के नाम से बुक करा दिया। खास बात यह कि पार्सल पैकेट में शराब होने की बात को स्कैनिंग मशीन भी नहीं पकड़ पाई। चूंकि उस समय कोई ट्रेन नहीं थी, लिहाजा पार्सल पैकेट वहीं पड़ा रहा। किन्हीं परिस्थितियों में पार्सल कर्मचारियों को शक हुआ तो जीआरपी प्रभारी राजोल नागर, आरपीएफ इंस्पेक्टर संदीप यादव, कांस्टेबल प्रमोद सिंह पहुंचे थे। जिसके बाद उनकी उपस्थिति में जांच कराई गई तो खेल उजागर हो गया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि शराब बिहार के सारण निवासी विनोद गुप्ता की है। जिसने अपने शागिर्द शुत्रुग्ध राय के जरिए पार्सल बुक कराया था। बिहार के शराब बंदी और आगामी चुनाव से जोड़कर शराब तस्करी को देखा जा रहा है। सुरक्षा कर्मियों की जांच के दौरान एक बात चर्चा में रही कि दो दिन पूर्व ऐसे ही पार्सल पैकेट बुक कराए गए थे। इस मामले में पुलिस उपाधीक्षक कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि कई स्तर पर झोल देखने को मिल रहा है। स्कैनिंग मशीन कैसे कमजोर पड़ गई, उसकी क्षमता की जांची जाएगी। कृष्णा गुप्ता गिरफ्तार है, जबकि कई और नाम अभी तक की जांच में सामने आए हैं। कई बिंदुओं पर जांच होगी, तस्करी में लिप्त एक-एक व्यक्ति पर कार्रवाई होगी




