वाराणसी

वार्ड में व्याप्त समस्याओं को लेकर जनता उतरी सड़क पर ,किया प्रदर्शन

वाराणसी जल-जमाव, टूटी हुई सड़के और गंदगी को लेकर गुरूवार को ककरमत्ता वार्ड नंबर 38 के जनता की सब्र अब टूटने लगा है। दर्जनभर नागरिकों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व अमन यादव, महानगर अध्यक्ष बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी ने किया। विरोध जताने के लिए कार्यकतार्ओं और स्थानीय लोगों ने अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने सड़क पर भरे गड्ढों के गंदे पानी में स्नान कर नगर निगम की लापरवाही को उजागर किया। यही नहीं, गड्ढों में बीजेपी का झंडा गाड़कर यह संदेश दिया कि “कमल कीचड़ में ही खिलता है। इस मौके पर नेशनल इक्वल पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला सभा) श्रीमती वंदना सिंह भी मौजूद रहीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क मरम्मत और जल निकासी की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो नगर आयुक्त के कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में स्थानीय लोगो के साथ कई कार्यकर्ता भी शामिल हुए और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button