उत्तर प्रदेशवाराणसी

वीडिए उपाध्यक्ष के निर्देश पर शिवपुर वार्ड में अवैध निर्माण सील

वगैर मानचित्र के भूखण्ड पर पीलर का हो रहा था निर्माण 

 

वाराणसी । लगातार विकास प्राधिकरण अवैध निर्माण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रहा है,मगर अवैध निर्माणकर्ता है अपने हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। बुधवार को भी विकास प्राधिकरण की अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहा। विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग के निर्देश पर वार्ड- शिवपुर में प्रवर्तन टीम द्वारा अवैध निर्माण को सील की कार्यवाही किया गयाl बताया जाता है कि वार्ड-शिवपुर मे गुलाब सिंह व निहाल सिंह पुत्रगण मानिक चन्द्र ,आराजी नं 265,मौजा-नौनौटी,थाना-बड़ागाव, में बिना मानचित्र स्वीकृत के जी+1 तल का निर्माण कर पीलर खड़े करते हुए सरियों एवं सटरिंग का कार्य कर रहे थे सील कर दिया गया साथ हिदायत दी गयी की वगोर मानचित्र के निर्माण न कराये।यह करवाई उ०प्र० नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम-1973 की सुसंगत धारा 27,28(1) व 28(2) के अन्तर्गत करते हुवे सम्बन्धित थाने की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया। इस दौरान मौके पर जोनल अधिकारी शिवाजी मिश्रा,अवर अभियंता रोहित कुमार प्रवर्तन टीम उपस्थित रही l ज्ञातव्य है कि विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष द्वारा आम जन मानस से अपील की जा रहा है कि विकास प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत प्लॉट ही खरीदें तथा मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न करें अन्यथा की स्थिति में प्राधिकरण द्वारा सख्त कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button