शमन शुल्क न जमा करने वाले निर्माणकर्ताओ के विरुद्ध करें कार्यवाही, वीडिए अपर सचिव

सील प्रकरणों की करें जांच, बेसमेंट खाली करा कर पार्किंग की करे व्यवस्था
जन शिकायतों को गुणवत्ता के साथ करें निस्तारण, नहीं तो कार्रवाई के लिए रहे तैयार

वाराणसी विकास प्राधिकरण, सभागार कक्ष में बुधवार को उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग के निदेश पर अपर सचिव डॉ0 गुडाकेश शर्मा ने जोन-1 के कार्यों की समीक्षा बैठक किया।बैठक के दौरान लम्बित पड़े शमन शुल्क और मानचित्रों की समीक्षा करते हुये उसे निस्तारण करने का निर्देश दिया । इस दौरान उन्होंने कहा कि जोन-1 के वार्ड शिवपुर, सिकरौल एवं विन्यास में विगत 4.08.2025 से 10.08.2025 तक के शमन शुल्क के मद में कुल धनराशि रू0 18,80,299.00 जमा कराया गया है तथा इस वित्तीय वर्ष 2024-25 में माह अप्रैल से अभी तक कुल शमन धनराशि रू 02,93,88,877.00 स्वीकृत शमन पत्रावली के सापेक्ष बकाया शमन शुल्क जमा न करने वाले निर्माणकर्ताओं के विरूद्ध प्रभावी प्रवर्तन तथा विधिक कार्यवाही करने कोे भी जोनल अधिकारी को निर्देशा देते हुये कहा की सील प्रकरणों की जॉच एवं बेसमेण्ट खाली कराते हुए पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करायें साथ ही हिदायत दिया की जन शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण के साथ निस्तारण करे साथ सचेत किया कि विलम्बतम 01 सप्ताह में जनशिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता पर सुनिश्चित किया जाय।।वही शहर में हो रहे अनियोजित विकास एवं अवैध प्लाटिंग का चिन्हांकन करते हुए नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही/ध्वस्तीकरण सुनिश्चित कराने भी निर्देश दिया है। साथ ही बैठक में अपर सचिव द्वारा सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी को निर्देशित किया कि सौपें गये कार्याे के प्रति कोई लापरवाही एवं शिथिलता न बरती जाय अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित के विरूद्ध प्रतिकूल दृष्टिकोण से देखा जायेगा। उक्त समीक्षा बैठक में जोन-1 के जोनल अधिकारी, श्री शिवाजी मिश्रा, अवर अभियन्ता, श्री रोहित कुमार, भवन लिपिक, श्रीमती किरन सिंह एवं समस्त फील्ड कार्मिक उपस्थित रहे।




