क्राइमवाराणसी

सदर तहसील में लेखपाल और अधिवक्ता के बीच जमकर मारपीट

सात पर मुकदमा दर्ज, सदर बार के अध्यक्ष समेत दर्जनों अधिवक्ता पहुंचे थाने ,किया लेखपाल को गिरफ्तार करने की

वाराणसी। सदर तहसील में गुरुवार की दोपहर बाद धारा 34 के रिपोर्ट को लेकर अधिवक्ता राजनाथ और लेखपाल सदर के कार्यालय के कर्मचारी के बीच विवाद हो गया। मामले में अधिवक्ता लेखपाल को निलंबित करने की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। एसडीएम सदर से शिकायत के बाद सभी थाना शिवपुर पहुंच गए। राजनाथ ने आरोप लगाया कि कि लेखपाल कुंदन सिंह तथा अन्य चार पांच लेखपाल को बुलाकर मेरे ऊपर प्राण घातक हमला करते हुए लाठी-डंडे से मरने लगे। लेखपाल कुंदन सिंह ने उसी समय अपना पिस्टल निकाल कर जान से मारने की धमकी दी। राजनाथ यादव ने शिवपुर थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी। शिकायत के आधर पर शिव श्याम, कुंदन सिंह व चार पांच अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पलंग शाहिद थाना आदमपुर निवासी अधिवक्ता राजनाथ यादव ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि 28 अगस्त को दोपहर करीब 2:30 बजे सदर तहसील में न्यायिक कार्य से आए थे। लेखपाल क्षेत्र हटिया की तलाश करते हुए, कानूनगो क्षेत्र फुलवरिया के कार्यालय में गया। बताया कि पर शिव श्याम और दो-तीन लोग, जिनको मैं देखने पर पहचान कर सकता हूं। शिव श्याम से मैंने अपने धारा 34 के नामांतरण रिपोर्ट के लिए बात की तो वह मुझसे पांच सौ रुपये मांगने लगा। पैसे की डिमांड पूछने पर शिव श्याम और उनके साथ उपस्थित दो-तीन लोग हमको धक्का देकर कमरे से बाहर कर दिए। राजनाथ ने आरोप लगाया कि कि लेखपाल कुंदन सिंह तथा अन्य चार पांच लेखपाल को बुलाकर मेरे ऊपर प्राण घातक हमला करते हुए लाठी-डंडे से मरने लगे। लेखपाल कुंदन सिंह ने उसी समय अपना पिस्टल निकाल कर जान से मारने की धमकी दी। मेरे पॉकेट से 10000 रुपये सहित आवश्यक कागजात भी छीन लिए।मामले में शिवपुर थाने पर पहुंचे तहसील सदर बार अध्यक्ष रमेश यादव, अध्यक्ष अनूप सिंह, पूर्व महामंत्री विनोद शुक्ला, पूर्व महामंत्री सेंट्रल बार प्रभात सिंह, सेंट्रल बार सुमेंद्र पांडेय, कार्तिकेय यादव, सुमन प्रकाश सिंह ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दी। मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button