वाराणसी

सारनाथ वार्ड के जोनल अधिकारी प्रकाश ने किया अवैध निर्माण सील

सारनाथ जोन में पेट्रोल पंप समेत 3 अवैध निर्माण सील 

विकास प्राधिकरण के कार्रवाई से क्षेत्र में मचा हड़कंप 

वाराणसी।अवैध निर्माण के तहत चलाए जा रहे अभियान के तहत विकास प्राधिकरण बुधवार को सारनाथ वार्ड अंतर्गत पेट्रोल पंप समेत तीन अवैध निर्माण को सील कर दिया। विकास प्राधिकरण की लगातार इस कार्रवाई के चलते अवैध निर्माण कर्ता़ओ में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जाता है कि सारनाथ वार्ड अंतर्गत सुनील कुमार सोनकर पुत्र मोती चंद्र सोनकर आराजी नंबर 374, 375 मौजा अल्लोपुर पेट्रोल पंप का निर्माण कार्य किए जाने पर पेट्रोल पंप को सील किया गया। दूसरी कार्रवाई के रूप में जोनल अधिकारी श्री प्रकाश ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि क्षेत्र में चोरी छिपे अवैध निर्माण हो रहा है। सूचना के आधार पर विनोद कुमार और प्रवर्तन टीम के साथ सारनाथ वार्ड के मौजा-गोईठहां थाना-लालपुर, लगभग 180 वर्ग मी० में भूतल पर वगैर मानचित्र के राहुल मिश्रा निर्माण करा रहे थे । भवन को सील कर निर्माण कार्य बंद करा दिया गया। वहीं इस कार्रवाई के बाद अधिकारियों की टीम भक्ति नगर पहुंच कर देखा आर०के०यादव द्वारा भक्तिनगर कालोनी लेन-5 में बिना मानचित्र स्वीकृत कराये लगभग 150 वर्ग मी० के भूमि क्षेत्रफल पर जी+1 तलों ढलाई का कार्य पूर्ण कर फिनिशिंग का कार्य करा रहे थे उनसे निर्माण कार्य को लेकर मानचित्र की मांग की गई तो बगली झांकने लगे जिस पर भवन को सील किया गया l कार्रवाई के दौरानमौके पर जोनल अधिकारी श्री प्रकाश एवं अवर अभियंता विनोद कुमार तथा प्रवर्तन दल सहित समस्त सुपरवाइजर व पुलिस बल उपस्थित रहे।

ज्ञातव्य है कि निर्माण कार्य को लेकर उपाध्यक्ष ने आम जन मानस से अपील करते चले आ रहे हैं कि वाराणसी विकास प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न करें अन्यथा की स्थिति में प्राधिकरण द्वारा सख्त कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button