
अरिहंत नगर कालोनी में बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम , मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारी
वाराणसी। बाइक सवार बदमाशों ने महेंद्र गौतम 54 वर्षीय नामक व्यक्ति के कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मार कर हत्या कर दी। गुरूवार की सुबह 9बजे के आस-पास सारनाथ थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव के अरिहंत नगर कालोनी में बदमाशों का यह दुस्साहस सीसी कैमेरे में कैद हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। बाइक सवार कालोनाइजर को चलती बाइक पर सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने समांतर चलते हुए कनपटी और सीने पर गोली मारी। पीछे बैठे दो बदमाशों ने लक्ष्य करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की। राहगीर महिला ने यह देख शोर मचाया। तब तक बदमाश असलहा लहराते हुए भाग निकले।बताया जा रहा है कि रोजाना की तरह सुबह महेंद्र गौतम (54) अपने मकान बुद्धा सिटी से अपने कार्य क्षेत्र अरिहंतनगर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने पीछा कर महेंद्र गौतम को गोली मार दी। गोली महेंद्र के कनपटी पर लगते ही वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गए। वहीं बदमाश फायरिंग करते हुए भाग गए। वहां मौजूद महिला की सूचना पर पहुंचे लोगों ने आनन- फानन घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोली मारने के बाद बाइक सवार बदमाश कॉलोनी का रास्ता पकड़ कर रिंगरोड की तरफ भाग गए। इसके बाद कॉलोनी के रहने वाले लोगों की सूचना के बाद डीसीपी वरूणा जोन प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की।




