सारनाथ वार्ड में दो अवैध प्लाटिंग पर चला वीडिए का बुलडोजर

वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के
सारनाथ वार्ड मौजा-पियरी सर्वेवेद मंदिर के पीछे, समेत दो अलग-अलग जगहो पर बिना लेआउट स्वीकृत कराए चल रहे अवैध प्लाटिंग को विकास प्राधिकरण की टीम ने ध्वस्त कर दिया । पहली करवाई सर्वोवेद मंदिर के पीछे की बतायी गयी।यहा3500 वर्ग मी0 में अवैध प्लाटिंग का काम चल रहा था विकास प्राधिकरण ने उसे ध्वस्त कर दिया। जोनल अधिकारी ने बताया की यह कार्रवाई उ० प्र० नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 की सुसंगत धारा के अंतर्गत किया गया। कार्रवाई के दौरान जोनल अधिकारी श्री प्रकाश एवं अवर अभियंता विनोद कुमार तथा प्रवर्तन दल सहित समस्त सुपरवाइजर के साथ पुलिस बल उपस्थित रहा सबसे पहले वार्ड-सारनाथ में अज्ञात द्वारा मौजा-चिरईगाँव बलुआ रोड पट्रोल पम्प के पीछे, थाना-चौबेपुर अज्ञात लोगों द्वारा वगैर लेआउट स्वीकृत कराए 1500 वर्ग मी0 में अवैध प्लाटिंग विकसित की जा रही था।जिस पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही किया गया। ज्ञातव्य है कि विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने आम जन मानस से अपील अपील करते आ रहे हैं वाराणसी विकास प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न करें अन्यथा की स्थिति में प्राधिकरण द्वारा सख्त कार्यवाही की जायेगी।




