छोटे ‘कान्हा’ को गोद मे उठाया और खिलाई खीर, बच्चों को उपहार भी दिए
मथुरा। देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व अपार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। माना जाता है कि इस दिन पूरी निष्ठा और नियमपूर्वक की गई पूजा से भगवान श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं और भक्तों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सीएम योगी ने श्री कृष्ण जन्मस्थल मंदिर में पहुच कर कान्हा के दर्शन किए। इसके बाद वे पांचजन्य सभागार पहुंचे। यहां उन्होंने बाल स्वरूप बच्चों को गोद में उठाकर दुलार किया और अपने हाथों से उसे खीर भी खिलाया। इस दौरान बच्चों को उन्होंने उपहार भी दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले आठ वर्षों में भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा का 38वीं बार दौरा कर यह स्पष्ट कर दिया है कि उनकी सरकार के मुख्य एजेंडों में मथुरा का विकास भी शामिल है। सनातन आस्था के प्रति उनकी सरकार के गहरे सम्मान और समर्पण को दशार्ता है। काशी और अयोध्या की तरह ही, अब मथुरा भी योगी सरकार के विकास के केंद्र में आ गया है।