वाराणसी

13 अगस्त से 15 अगस्त हर घर में तिरंगा फहराएं : संत स्वामी प्रेम स्वरूप दास

सैकड़ो छात्राओं के हाथों में भारत की आन-बान-शान तिरंगा झंडा देकर दिलाया शपथ

वाराणसी।13 अगस्त, आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत देश के लिए अपने को बलिदान करने वाले शहीदों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने व राष्ट्र प्रेम उत्पन्न करने के लिए सरकार के निर्देश पर हर घर पर तिरंगा फहराने के निर्देश दिए गए हैं। तथा जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को राष्ट्र भावना से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है,उसी क्रम में इस बार 13 अगस्त से 15 अगस्त हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा का आवाहन सरकार द्वारा किया गया है । उसको देखते हुए मछोदरी स्थित स्वामीनारायण मंदिर के महन्त स्वामी प्रेम स्वरूप दास जी के अपील पर सामाजिक संस्था सुबह-ए-बनारस क्लब के बैनर तले संस्था के अध्यक्ष समाजसेवी मुकेश जायसवाल, कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ प्रियंका तिवारी,के नेतृत्व में मैदागिन स्थित श्री हरिश्चंद्र बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज के परिसर में सैकड़ो छात्राओं के हाथों में भारत की आन-बान-शान तिरंगा झंडा देकर 13 से 15 अगस्त हर घर तिरंगा फहराने एवं लोगों को इसके लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाया गया। उपरोक्त अवसर पर बोलते हुए सभी वक्ताओं ने कहा कि समारोह कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत करते हुए स्वतंत्रता के प्रतिको के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना है। इसीके दृष्टिगत दिनांक 13 से 15 अगस्त 2025 में हर घर तिरंगा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें समस्त विभाग बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करें। विगत वर्षों की भांति हर घर तिरंगा कार्यक्रम में समस्त आवासित घरो सरकारी तथा गैर सरकारी कार्यालय एवं समस्त शिक्षण संस्थानों पर तिरंगा फहराया जाए।कार्यक्रम में मुख्य रूप से  मुकेश जायसवाल,डॉ प्रियंका तिवारी, सहीत सैकड़ो छात्राएं शामिल थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button