देश प्रदेश

एयर इंडिया : दिल्ली से इंदौर जा रही फ्लाइट के इंजन में लगी आग

दिल्ली से इंदौर जा रहा एयर इंडिया का एक विमान रविवार को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दिल्ली लौट आया। पायलट को विमान के इंजन में आग का संकेत मिला, जिसके बाद उन्होंने तुरंत वापसी का निर्णय लिया।विमानन कंपनी ने बताया कि सुरक्षा जांच के लिए विमान को उड़ान भरने से रोक दिया गया है। सभी यात्रियों को सुरक्षित रखा गया और उन्हें दूसरे विमान से इंदौर भेजा जा रहा है। एयर इंडिया का कहना है कि विमान जल्द ही उड़ान भरेगा, ताकि यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सके। यह कदम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया.टाटा समूह के स्वामित्व वाली विमानन कंपनी ने कोई अतिरिक्त जानकारी दिए बिना कहा, ‘‘31 अगस्त को इंदौर जा रही उड़ान संख्या एआई2913 उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद वापस दिल्ली लौट आई, क्योंकि चालक दल को दाहिने इंजन में आग का संकेत मिला.विमानन कंपनी ने बताया कि तय मानकों के अनुसार चालक दल ने इंजन को बंद कर दिया और विमान को दिल्ली वापस लाया गया, जहां वह सुरक्षित रूप से उतर गया. इस घटना की सूचना नागर विमानन महानिदेशालय को दे दी गई है. यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए तुरंत महत्वपूर्ण कदम उठाए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button