वोट चोरी के आरोपों को निराधार बताया मुख्य चुनाव आयुक्त ने

7 दिनों का अल्टीमेटम, राहुल गांधी दे हलफनामा, या मांगें माफी
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने वोट चोरी के आरोपों को निराधार करार दिया हैं। चुनाव आयुक्त ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को 7 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि वह हलफनामा दें या देश से माफी मांगें। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी हलफनामा नहीं देते तो उनके आरोपों को अमान्य समझा जाएगा। चुनाव आयुक्त ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि जो भी हमारे मतदाताओं को फर्जी बता रहा है, उन्हें माफी मांगनी होगी। रविवार को चुनाव आयोग ने पत्रकार र्वाता कर राहुल गांधी के आरोपों का जवाब दिया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा बिना किसी सबूत के किसी भी मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि जरूरी विषयों पर चुनाव आयोग को बिना हलफनामे के काम नहीं करना चाहिए। यह संविधान और कानून दोनों के खिलाफ होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा मतदाता सूची को शुद्ध करना एक साझा जिÞम्मेदारी है, लेकिन बिहार में चूंकि हमार अधिकारियों ने बूथ लेवल एजेंटों और राजनीतिक दलों के साथ मिलकर काम किया। शायद इसीलिए 1 अगस्त के बाद से किसी भी राजनीतिक दल ने एक भी आपत्ति दर्ज नहीं कराई है. इसके दो ही मतलब हो सकते हैं। क्या मसौदा सूची पूरी तरह से सही है? जिसे चुनाव आयोग नहीं मानता, चुनाव आयोग कह रहा है कि इसमें गलतियां हो सकती हैं, इसे शुद्ध करते हैं, अभी 15 दिन बाकी हैं, अगर 1 सितंबर के बाद भी उसी तरह के आरोप लगने शुरू हुए, तो कौन जिम्मेदार है? हर मान्यता प्राप्त पार्टी के पास अभी 15 दिन बाकी हैं। मैं सभी राजनीतिक दलों से आह्वान करता हूं कि 1 सितंबर से पहले इसमें त्रुटियां बताएं चुनाव आयोग उन्हें सुधारने के लिए तैयार है।




