वाराणसीशासन प्रशासन

पहली बार काशी में मुख्यमंत्री का शुरू हुआ जनता दर्शन

सीएम ने मृतक शिक्षक की पत्नी से बात किया और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन


सर्किट हाउस में सौ लोगों की व्यवस्था की गयी थी 50 लोग ही मिल पाये

वाराणसी। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र काशी के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहली बार काशी में जनता दर्शन आयोजन किया। सुबह आठ बजे से योगी सर्किट हाउस में लोगों से मिले। लगभग 50 लोग इस जनता दर्शन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री आमतौर पर गोरखपुर और लखनऊ में जनता दर्शन करते हैं। राज्यभर से लोग इस जनता दर्शन में शामिल होने अपनी समस्याएं लेकर जाते हैं। वाराणसी में पहली बार मिनी जनता दर्शन का आयोजन किया गया। जनता दर्शन के लिए सर्किट हाउस में 100 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। वह सुबह करीब सवा सात बजे तक फुल हो गईं। इसके बाद अधिकारी बाहर खड़े लोगों से एप्लिकेशन लेते रहे। लोग अंदर जाने की जिद करते रहे इस पर अफसर समझाते रहे कि एप्लिकेशन दे दीजिए, सभी एप्लिकेशन मुख्यमंत्री कार्यालय ही जाएंगी। जनता दर्शन में मुख्यमंत्री सनबीम स्कूल के मृतक शिक्षक प्रवीण झा की पत्नी से एक मिनट बात किया और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। ज्ञातव्य है कि वाराणसी आने पर हर बार सीएम जनप्रतिनिधियों और शहर के लगभग 30-35 प्रमुख लोगों से मुलाकात करते हैं। ये लोग बंद कमरे में सीएम से मिलते हैं। राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल के मुताबिक इस बार काशी के लोगों से मुलाकात के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जनता दर्शन का आयोजन किया गया। जनता दर्शन में काफी लोगों ने मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखा। जनता दर्शन के बाद सीएम गाजीपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने निकले। इसके बाद वे लखनऊ रवाना हो जाएंगे। ज्ञातव्य है कि सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार की शाम दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी ने सर्किट हाउस में विकास एवं कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने आगामी 11 सितंबर को मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम के आगमन की तैयारियों को लेकर चर्चा की। सीएम योगी ने सिगरा स्थित रोपवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में चल रहे विकास परियोजनाओं को युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराए जाने हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदाई संस्थाओं के अभियंताओं को निर्देशित किया। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि परियोजनाओं की मॉनिटरिंग उच्च स्तर पर की जाती है, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता कतई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अपराधियों पर भी नकेल कसे जाने हेतु पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपराधियों में पुलिस का भय स्पष्ट दिखना चाहिए। बैठक में पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल द्वारा मुख्यमंत्री के जनपद की कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन समेत विभिन्न पुलिस अभियानों की जानकारियां दी गयीं। डीआईजी वैभव कृष्ण द्वारा जोन के विभिन्न 9 जनपदों में कानून व्यवस्था, सीसीटीवी से निगरानी, पेट्रोलिंग, थानों पर जनसुनवाई, गो-तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान समेट शराब माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई की पूरी जानकारी दी गयी।यातयात के सुचारू व्यवस्था के उचित प्रबन्ध के साथ फूट पेट्रोलिंग प्रभावी तरीके से हो, ताकि सभी घटनाओं पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित किया जा सके। प्रत्येक दिन थानों की समीक्षा के साथ ही अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो। मॉरीशस के प्रधानमंत्री के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत स्वागत, सुरक्षा आदि से जुड़ी सभी तैयारियों को समय से पूर्ण कर लिया जाए, ताकि काशी से वैश्विक पटल पर अच्छा संदेश जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button