वाराणसीशासन प्रशासन

टूटी सड़के ओवरफ्लों करता सीवर सड़को पर फैला गंदा पानी यही कहानी है छमुहानी की

नगर निगम जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के स्वच्छता अभियान को  लगा रहा है पलिता


अशोक श्रीवास्तव
वाराणसी। शहर को स्मार्ट बनाने के लिये जनप्रतिनिधि से लेकर अधिकारी तक सड़को पर उतर कर स्वच्छता अभियान के प्रति आमजन को जागरूक कर रहे है। मगर दूसरी तरफ शहर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी का पालन करने वाला विभाग नगर निगम जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के इस अभियान को पलिता लगा रहा है। इसकी एक बानगी जैतपुरा क्षेत्र में देखने मिला है। टूटी सड़के ओवरफ्लों करता सीवर सड़को पर फैला गंदा पानी यही कहानी है छमुहानी की। वाराणसी के जैतपुरा क्षेत्र का यह इलाका जिसें पुरा शहर छमुहानी के नाम से जानता है वह र्दुव्यवास्था का शिकार होकर बदहाल हो गया है। जब की इस क्षेत्र में पावरलूम से संबंधित व्यापार का बड़ा मार्केट के साथ घनी बस्ती भी है। यहा के लोग कहते हैं कि इसी छमुहानी से हजारों लोग गुजरते है हफ्तो से सीवर लाइन जाम होने के कारण सीवर का बदबुदार गंदा पानी रोड पर बह रहा है। गंदा पानी बहने से रोड पर जगह जगह गड्ढा हो गया है वाइक सवार और पैदल राहगीर गिर कर अक्सर घायल हो रहे है,साथ बदबुदार गंदा पानी से क्षेत्र में सक्रामक बीमारियों ने अपना पैर पसारना आरंभ कर दिया है। आस पास के दुकानदारों का कहना है कि कई बार नगर निगम के अधिकारियों से मौखिक और लिखित शिकायत कर चूकें है। मगर समस्या का निदान नहीं हुआ। बल्की गंदे पानी के बदबू से लोगो का जीना दूवर हो गया है। क्षेत्र के दुकानदारों ने बताया गंदा पानी रोड पर बहने से ग्राहकों का दुकान पर आना-जाना बंद है। सामान का व्रिक्री नहीं होने से हम लोगों के सामने परिवार का खर्च उठाना मुश्किल हो गया है। कैसे बच्चों का पेट पाले। बच्चो को स्कूल आने जाने में कठिनाइयां का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में क्षेत्र के महिलाओं को इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। आखिर कुम्भकरणी नींद में सोयी प्रशासन कब जागोगें ताकि इस जटिल समस्या से क्षेत्र वासियों को मुक्ति मिल सके ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button