क्राइमवाराणसी

अलईपुरा में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

पुलिस को चकमा देकर साथी के साथ हवालात से फरार हो गया था

वाराणसी। जैतपुरा पुलिस ने अलईपुरा सिटी स्टेशन के माल गोदाम के पास 25 हजार का इनामी बदमाश इरशाद को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। बदमाश पैर में गोली लगी है,उसे श्री शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश भेलूपुर का निवासी बताया गया है। मौके पर क्राइम डीसीपी सरवन टी ने बताया कि पूर्व दिनों पुलिस हिरासत से चकमा देकर दो बदमाश फरार हो गये थे उनसे एक इरसाद था। बदमाश के उपर विभिन्न थाने में एनडीपीएस और चोरी के कुल 6 मुकदमा दर्ज है और पुलिस उसकी तालाश कर रही थी। शुक्रवार की देर रात जैतपुरा थाना प्रभारी को मुखबिर द्वारा सूचना मिला 25 हजार का इनामी बदमाश अलईपुरा सिटी स्टेशन के माल गोदाम के पास किसी घटना को अंजाम देने के लिए आया है। थाना प्रभारी मुखबिर के बातो को सत्य मानते हुये ।पुलिस फोर्स के साथ माल गोदाम के पास पहुंच कर घेराबंदी कर आवाज देत हुए बदमाश को पकड़ने की कोशिश किया ।पुलिस को देख बदमाश फायर करने लगा ।पुलिस आत्मरक्षा के लिए जबाबी फायर किया। जबाबी फायर के बाद बदमाश के पैर में गोली लगने से वहीं पर गिर पड़ा ।पुलिस मौके पर जाकर देखा बदमाश घायल अवस्था में पड़ा है। तत्काल इलाज हेतु इनामी बदमाश को पुलिस ने कबीर चौरा अस्पताल भेजा। घटनास्थल पर डीसीपी क्राईम सरवन टी ,थाना प्रभारी ब्रिजेश मिश्रा, क्राईम हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह, चौका घाट चौकी प्रभारी शिवम मिश्रा, उपनिरीक्षक कपिल देव यादव और थाने का फोर्स मौके पर मौजूद था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button