वाराणसी

सारनाथ वार्ड की जेई वर्तिका दुबे ने किया अवैध निर्माण सील

वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण लगातार पूरे शहर में अवैध निर्माण न होने पाए इसके लिए लगातार सील की कार्यवाही कर रहा है,बावजूद इसके लोग अवैध निर्माण पर आमादा है।आप को बताते चले कि वीडीए के उपाध्यक्ष अवैध निर्माण पर काफी सख्त है उपाध्यक्ष वीडीए पुलकित द्वारा दिये गए दिशा निर्देश के अनुक्रम में जोन-02 में अवैध निर्माण के विरुद्ध सील की कार्यवाही सम्पादित की गयी।वार्ड–सारनाथ, आजमगढ़ रोड पर नीलम सिंह पत्नी एम. के. सिंह में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत सेटबैक को प्रभावित करते हुये लगभग 500 वर्गमी० के क्षेत्रफल में जी+3 तलों के निर्माण को सील किया गया है।मौके पर अवर अभियंता विनोद कुमार, वर्तिका दुबे तथा प्रवर्तन दल सहित समस्त सुपरवाइजर व पुलिस बल उपस्थित रहे।उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण द्वारा आम जन मानस से अपील की जा रही है कि वाराणसी विकास प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न करें अन्यथा की स्थिति में प्राधिकरण द्वारा सख्त कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button