वाराणसी

बारबिरवा समाचार पत्र के वरिष्ठ वितरक राम प्रकाश प्रजापति की माता के आकस्मिक निधन से शोक की लहर

राष्ट्रीय समाचार पत्र वितरक सेवा समिति के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश उपाध्याय ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की

अचूक संघर्ष, डेस्क

 

लखनऊ। बाराबिरवा समाचार पत्र वितरण केंद्र के वरिष्ठ वितरक के साथ कई संगठनों में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले समिति के पूर्व उपाध्यक्ष राम प्रकाश प्रजापति की 68 वर्षीय माता श्रीमती सावित्री देवी का बीते बुधवार की शाम को अपने आवास आलमबाग लखनऊ पर आकस्मिक निधन हो गया। वे विगत कई वर्षों से अस्वस्थ चल रही थीं, उनका इलाज मेडिकल कॉलेज एवम् पी०जी०आई० हॉस्पिटल के विशेष डॉक्टरों की देख रेख में चल रहा था, जहां पर ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित होने पर उनकी दोनों किडनियां फेल हो गयी थी।

उनके निधन की खबर से राजधानी लखनऊ में समाचार पत्र वितरक साथियों एवं प्रेस संस्थाओं में शोक की लहर दौड़ गई वितरक साथियों ने इनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन व्रत भी धारण कर उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।बताया जाता कि उनका अंतिम दर्शन व अंतिम संस्कार प्रेम नगर VIP मार्ग के श्मशान घाट पर प्रातः 10:00 बजे संपन्न हुआ। इस दौरान
समाचार पत्र वितरक साथियों, पदाधिकारियों में प्रमुख रुप से राष्ट्रीय समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश उपाध्याय, बारबिरवा कार्यकारिणी के अध्यक्ष केo केo, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज साहू, महामंत्री राजेश उपाध्याय, कोषाध्यक्ष राजेश प्रजापति, संयुक्त मंत्री अजय तिवारी, मंत्री राकेश तिवारी,प्रचार मंत्री अनिल प्रजापति, प्रसार मंत्री अवधेश तिवारी, मीडिया प्रभारी श्रवण राजपूत,वरिष्ठ वितरक दिलीप मिश्रा, राकेश प्रजापति, संजय तिवारी, संजय अवस्थी, राम सवल गुप्ता, पिंटू सिंह, भानु सिंह, कमलेश सिंह, संतोष गौड़, राजेश महाजन, बासु देव पाल, अन्नू पांडेय, रवि यादव, राजेश गौड़,मनीष रावत, सुरेन्द्र रावत, प्रेस संस्थाओं के उच्च अधिकारियों एवं विभागीय कर्मचारियों सहित समस्त वितरण केंद्र के प्रतिनिधि, सेल्समैन, अभिकर्ता के साथ साथ करीबी एवम् दूर दराज के रिश्तेदारों की उपस्थित रही।

घटना की संपूर्ण जानकारी राम प्रकाश प्रजापति ने दी है। इस दौरान राष्ट्रीय समाचार पत्र वितरक सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश उपाध्याय , राष्ट्रीय संयोजक एवम् स्टार प्रचारक अश्विनी पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष सतीश प्रसाद, प्रदेश महामंत्री ज्ञानू तिवारी, गोरखपुर प्रभारी डी0 डी0 अग्रहरि, प्रयागराज प्रभारी अनिल मिश्रा, देवरिया प्रभारी लोकेश शरण तिवारी, लखनऊ प्रभारी अजय कुमार सिंह , लखनऊ कार्यकारिणी एव राष्ट्रीय समिति के पदाधिकारियों ने गमगीन वातावरण में स्वo माता सावित्री देवी को नम आंखों से अश्रुपूरित भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उस परम पिता परमेश्वर से यही प्रार्थना की कि वे इस पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान सुनिश्चित कर मोक्ष की प्राप्ति देने के साथ साथ शोक संतृप परिजनों को इस दुखद घड़ी से लड़ने की असीम कृपा प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button