वाराणसी
अनियंत्रित बाइक पुल की दीवार से टकराई , युवक नदी में गिरा

कोनिया पुल पर सुबह हुआ हादसा, एनडीआरएफ टीम ने शव को नदी से बाहर निकाल
वाराणसी। कोनिया पुल पर अनियंत्रित बाइक दीवार से टकरा गयी । मंगलवार को सुबह हुई हादसे दौरान बाइक से छिटकर युवक वरुणा नदी में जा गीरा जब दूसरा यूवक पूल ही गीरकर घायल हो गया। घायल युवक के चीख-पुकार पर आसपास के लोग जुट गये जब-तक लोग कुछ समझ पाते तब तक युवक नदी में समा चुका था। सूचना के घंटों बाद पहुंची पुलिस ने एनडीआरएफ को बुला कर नदी से युवक की शव को बाहर निलवाकर कब्जे में ले लिया। मृत युवक कोनिया क्षेत्र के विजयपुर का रहने वाला बताया जाता है। मौके मृतक के चाचा ने बताया की उसका भतिजा सुबह घर से निकला था पुल पर कैसे पहुंचा इसकी जानकारी उसे नहीं है। पूल से युवक के गिरने की सूचना पर एसीपी प्रज्ञा पाठक समेत पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पहुंचे थे।




