उत्तर प्रदेशवाराणसी

पीएम ने 2183.45 करोड़ की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार की सुबह वाराणसी के सेवापुरी के गांव बनौली में 2183.45 करोड़ की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके साथ ही पीएम मोदी काशी से दूसरी बार देश के 9.70 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त भेजा।

पीएम मोदी ने कहा स्वदेशी का संकल्प लें देश के लोग, हम उन चीजों को खरीदेंगे जिसे बनाने में भारत का पसीना बहा है। हमें वोकल फॉर लोकल मंत्र को अपनाना होगा। हम संकल्प लें कि हम मेक इन इंडिया को बढ़ावा देंगे। हमारे घर में जो भी नया सामान आएगा वह स्वदेशी ही होगा। यह जिम्मेदारी देश के लोगों को लेनी होगी।

भारत पर जो वार करेगा वो पाताल में भी नहीं बचेगा 

पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि भारत पर जो वार करेगा वो पाताल में भी नहीं बचेगा। दुर्भाग्य है कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से अपने देश के भी कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। ये कांग्रेस पार्टी और उनके चेले चपाटे इस बात को पचा नहीं पा रहे कि भारत ने आतंकियों के ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया। मैं अपने भारतीयों से पूछना चाहता हूं कि आपको ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर गर्व है कि नहीं। कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर को तमाशा कहा है, आप मुझे बताइए सिंदूर कभी भी तमाशा हो सकता है क्या। क्या कोई सिंदूर को तमाशा कह सकता है क्या? कोई मुझे बताए क्या आतंकवादियों को भी मारने के लिए इंजतार करना चाहिए क्या? सपा को फोन करूं क्या कि आतंकियों को मार दें क्या?

ब्रह्मोस मिसाइल यूपी में बनेगा

पीएम मोदी ने कहा कि नया भारत भोलेनाथ को भी पूजता है। दुश्मनों के सामने कालभैरव भी बन जाता है। उन्होंने ने कहा मैं यूपी का सांसद हूं, इस नाते मुझे खुशी है कि ब्रह्मोस मिसाइल यूपी में भी बनेगी। ये मिसाइल लखनऊ में तैयार होंगी। अगर पाकिस्तान ने फिर कोई पाप किया तो यूपी में बनी मिसाइल आतंकियों को तबाह कर देंगी। आज यूपी विकास कर रहा है, तो इसके पीछे भाजपा सरकार की नीतियां हैं। यूपी में भाजपा सरकार ने अपराधियों में खौफ भर दिया। मैं यूपी सरकार को बधाई देता हूं। पीएम ने कहा सेवापुरी का इतिहास क्रांतिकारियों का इतिहास है। यहां घर घर महिलां- पुरुष के हाथों में चरखा हुआ करता था।

पीएम मोदी ने भोजपुरी में काशीवासियों का अभिवादन किया।

पीएम मोदी ने कहा कि सावन का महीना हो काशी जैसा पवित्र स्थान हो देश के किसानों से जुड़ने को मिले इससे बड़ा सौभाग्य क्या होगा। उन्होंने कहा हम काशी के लोगन के प्रणाम करत हईं। आज आपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार काशी आया हूं। पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि तब मैं बाबा विश्वनाथ से यही मना रहा था सभी पीड़ित परिवारों को यह दुख सहने की हिम्मत दें। मैंने अपनी बेटियों को वचन दिया था, वह भी पूरा हुआ। जय महादेव के आशीर्वाद से ही संभव हुआ। मैं ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को उनके चरणों में समर्पित करता हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button