वाराणसी

बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में नगर निगम का सफाई अभियान जारी

बाढ़ से त्वरित मलवा हटाने के लिये शासन ने नगर निगम में 6 जेई को तैनात किया

वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देशानुसार नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर बाढ़ग्रसित क्षेत्रों में पानी कम होने पर नगर निगम द्वारा तत्काल मलवा हटाने और दवा की छिड़काव काम शुरू कर दिया है । इसके लिए नगर निगम के सभी मशीनरी को बाढ़ क्षेत्रों में सक्रिय रूप से तैनात कर दिया गया है । नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने सभी अधिकारियों को निरीक्षण करने का निर्देश दे रखा है साथ चेतावनी भी अगर लापरवाही सामने आया तो खैर नहीं। नगर आयुक्त को इस फरमान के बाद अपर नगर आयुक्त सविता यादव, संगम लाल, सुभाष सिंह तथा विनोद कुमार गुप्ता समेत सभी अधिकारी क्षेत्र में चक्रमण कर कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में शिवपुरी कालोनी पार्क, जलालीपुरा वार्ड में शैलपुत्री मंदिर मार्ग, प्राथमिक विद्यालय सरैयॉ, दशाश्वमेध व शीतला घाट, मणिकर्णिका घाट, नगवॉ, राजघाट इत्यादि सभी स्थानों पर जलस्तर कम होने पर तत्काल स्प्रींकलर मशीन के माध्यम से फोर्स के साथ सोडियम हाइपो क्लोराइड, एंटीलार्वा, चूने इत्यादि का छिड़काव एवं मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिये एंटीलार्वा कीटनाकशक का छिड़काव किया जा रहा है। साथ ही पानी कम होते ही सिल्ट उठान की कार्यवाही लगातार की जा रही है। महापौर अशोक कुमार तिवारी भी सभी अधिकारियों से लगातार की जा रही कार्यवाही की जानकारी ली जा रही है। नगर विकास विभाग, उ0प्र0 शासन ने बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिये 6 जेई को वाराणसी नगर निगम में तैनात किया गया है, जिनमें दो सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, दो अवर अभियन्ता तथा दो जलकल के अवर अभियन्ता है। श्रद्धानन्द गुप्ता, शिवेश कुमार तिवारी, स्वास्थ्य निरीक्षक, प्रशान्त सिंह, संजीव कुमार यादव, अवर अभियन्ता तथा विकास कुमार एवं आशीष कुमार यादव, जलकल के अवर अभियन्ता हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button